{"_id":"66c9b769ee897c65f6006ce0","slug":"bengali-actress-sreelekha-mitra-accused-director-ranjith-for-misbehaviour-after-justice-hema-committee-report-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Justice Hema Committee: बंगाली अभिनेत्री ने लगाया निर्देशक पर दुर्व्यवहार का आरोप, रंजीत बोले- मैं असली पीड़ित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Justice Hema Committee: बंगाली अभिनेत्री ने लगाया निर्देशक पर दुर्व्यवहार का आरोप, रंजीत बोले- मैं असली पीड़ित
Sat, 24 Aug 2024 04:32 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:32 PM IST
सार
बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी और रंजीत की पुरानी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया है।
विज्ञापन
श्रीलेखा मित्रा और रंजीत
- फोटो : इंस्टाग्राम @sreelekhamitraofficial/@balakrishnan_ranjith
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने के बाद से सिनेमा जगत में हल्ला मचा हुआ है। इस रिपोर्ट ने मलयालम सिनेमा में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा किया है, जिसके बाद से कई कलाकार निशाने पर आ गए हैं। अब इस मामले में एक बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने भी मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रंजीत ने खारिज किए श्रीलेखा मित्रा के आरोप
मित्रा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक फिल्म के सिलसिले में रंजीत से उनके घर पर मुलाकात की थी, जहां उन्हें निर्देशक का बर्ताव ठीक नहीं लगा था। मित्रा ने बताया कि फिल्म की कहानी पर रंजीत से बात करते हुए उन्हें असहज महसूस हुआ था। वहीं, श्रीलेखा के इन आरोपों को रंजीत ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके ठीक उलट उन्होंने कहा कि वो खुद इस मामले में असली पीड़ित हैं।
विज्ञापन
Thangalaan: इस दिन हिंदी वर्जन में रिलीज होगी 'तंगलान', उत्तर भारत के दर्शकों को निर्माताओं का बड़ा तोहफा
विज्ञापन
मित्रा ने कर दिया था फिल्म में काम करने से मना
श्रीलेखा ने कहा कि रंजीत के इस व्यवहार के बाद उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था और कोलकाता लौट आई थीं। मित्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि क्या रंजीत ने बाकी अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया है या फिर नहीं और ऐसा कुछ हुआ है तो उन्हीं अभिनेत्रियों पर निर्भर करता है कि वो इस पर बोलना चाहती हैं या नहीं।
A Wedding Story: इस हॉरर मूवी का सीधे गरुड़ पुराण से कनेक्शन, देखिए हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर
गलत काम करने वालों का बचाव नहीं करेगी सरकार: मंत्री साजी चेरियन
केरल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन का कहना है कि राज्य सरकार गलत काम करने वाले किसी भी इंसान का बचाव नहीं करेंगी। रंजीत के खिलाफ आरोप साबित हुए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महज आरोपों के आधार पर ही केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। वहीं, केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पी सतीदेवी ने कहा कि अगर आरोप साबित हो गया तो रंजीत को केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Bollywood News: वरिष्ठ फोटोग्राफर Pradeep Bandekar की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारों ने दी श्रद्धांजलि