Bengal Files Row: ‘कुछ लोगों ने कार्यक्रम में घुसकर तार काट दिए’, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये तानाशाही है
Vivek Agnihotri: ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च में हुए हंगामे के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री गुस्से में हैं और उन्होंने प्रदेश में तानाशाही के आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मचे हंगामे को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेर रहे हैं। अब उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कहते हुए, इस घटना पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर ये तानाशाही नहीं है, तो और क्या है।
हमें पता है इसके पीछे कौन है
इस दौरान राज्य सरकार को घेरते हुए निर्देशक ने कहा कि आपके राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और यही वजह है कि हर कोई 'द बंगाल फाइल्स' का समर्थन कर रहा है। मुझे अभी पता चला है कि कुछ लोग होटल में कार्यक्रम स्थल पर आए और सारे तार काट दिए। मुझे नहीं पता कि यह किसके आदेश पर हो रहा है? आपको पता है कि हमारे पीछे कौन लोग हैं। तमाम जांच-पड़ताल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा था। होटल प्रबंधक अभी भी हमें यह नहीं बता पा रहे हैं कि हमें अपना कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | 'The Bengal Files' director Vivek Agnihotri alleges disruption during trailer launch of his film, he says, " If this is not dictatorship/fascism, then what is?...Law and order in your state has failed, and this is the reason that everyone supports… pic.twitter.com/rjQc0jh7iR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 16, 2025
यह खबर भी पढ़ेंः The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, कोलकाता पुलिस ने रोका कार्यक्रम; भड़के निर्देशक
ऐसा लगता है यहां दो संविधान हैं
आगे निर्देशक ने कहा कि पहले थिएटर्स वाले सबकुछ तय होने के बाद ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैंसिल कर देते हैं। उसके बाद जब सब कुछ पहले से ही मजूरी होने के बाद हम इस प्राइवेट होटल में अपने ट्रेलर को लॉन्च करने को तैयार होते हैं, तो बीच इवेंट में इस तरह की हरकत की जाती है। अब आखिरी समय में होटल वाले कहते हैं कि उन्हें कुछ निर्देश मिले हैं कि हम ट्रेलर नहीं चला सकते। आप लोग देख सकते हैं कि क्या हो रहा है, ऐसा लगता है कि भारत में दो संविधान हैं, एक भारतीय संविधान और एक विशेष संविधान जो यहां चलता है। इसलिए ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.