फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Before Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan has worked in these South films know connection with South manam

Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ से पहले दक्षिण की इन फिल्म में काम कर चुके हैं अमिताभ, जानिए साउथ से नाता

Thu, 27 Jun 2024 12:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 27 Jun 2024 12:56 PM IST
सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन का दक्षिण भारतीय सिनेमा से गहरा ताल्लुक है। नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ से पहले वह साउथ की एक फिल्म में नजर आ चुके हैं। अभिनेता के कई सारे और कनेक्शन भी हैं जो उन्हें साउथ इंडस्ट्री से जोड़ते हैं। आइए जानते हैं…
 

विज्ञापन
Before Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan has worked in these South films know connection with South manam
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, जिन्हें लोग महानायक कहकर भी संबोधित करते हैं। उनका दक्षिण भारतीय सिनेमा से भी गहरा ताल्लुक है। अभिनेता को उनकी अदाकारी के लिए ना सिर्फ हिंदी पट्टी बल्कि दक्षिण में भी खूब सराहना मिलती है। अब अमिताभ बच्चन नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास और कमल हासन के साथ नजर आए हैं, लेकिन क्या आपको पता है इससे पहले भी बिग बी दक्षिण भारतीय फिल्म में काम कर चुके है। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन का साउथ सिनेमा से क्या कनेक्शन है?
विज्ञापन


इस साउथ फिल्म में कर चुके हैं काम
अमिताभ बच्चन साल 2014 में आई तेलुगु भाषा की फिल्म ‘मनम’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में नागार्जुन, नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु, श्रेया सरन और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में रहे हैं। हालांकि, ‘मनम’ में अमिताभ कैमियो रोल में नजर आए थे।Nag Ashwin: 4000 रुपये की सैलरी से लेकर कल्कि 2898 एडी तक, जानिए निर्देशक नाग अश्विन के बारे में दिलचस्प बातें
विज्ञापन


साउथ स्टार्स से रहा है गहरा कनेक्शन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने साउथ के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। इस लिस्ट में कमल हासन और रजनीकांत से लेकर धनुष तक शामिल हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गिरफ्तार’ में रजनीकांत और कमल हासन दोनों के साथ काम किया है। ‘सूर्यवंशम’ में उन्होंने दक्षिण की खूबसूरत अभिनेत्री सौंदर्या के साथ अभिनय किया। वहीं, अभिनेता दक्षिण भारतीय कलाकार धनुष के साथ ‘शमिताभ’ में नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण की इन अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन किया साझा
अमिताभ बच्चन ने साउथ की कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन साझा किया है। ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी के साथ, ‘आज का अर्जुन’ और ‘शराबी’ में जया प्रदा के साथ अभिनय किया। वह ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘शहंशाह’ और ‘तूफान’ में मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ नजर आएं।

दक्षिण की इस अभिनेत्री के साथ जुड़ा नाम
अमिताभ बच्चन का नाम दक्षिण की फिल्मों से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री से जुड़ा। इन दोनों के प्यार के किस्से जगजाहिर हैं। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेत्री रेखा की, जिन्होंने साल 1969 में में आई कन्नड़ फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999’ से मुख्य भूमिका में काम करना शुरू किया। अमिताभ ने अपने करियर में रेखा के साथ कई यादगार फिल्में की।  


दक्षिण के निर्देशकों के साथ किया काम
बिग बी ने दक्षिण के कई निर्देशकों के साथ भी काम किया है। उन्होंने टी. रामा राव की  फिल्म ‘अंधा कानून’ और ‘इंकलाब’ में काम किया। बच्चन ने निर्देशक ई.वी.वी. सत्यनारायण की ‘सूर्यवंशम’ में दमदार भूमिका निभाई। वहीं, हैदराबाद के राम गोपाल वर्मा के साथ ‘सरकार राज’, ‘आग’, ‘डरना जरूरी है’, ‘निशब्द’ और ‘रण’ जैसी फिल्मों में काम किया।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के लिए चाय बनाते थे गोविंदा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed