कपिल ने अपने शो में मिर्गी के मरीजों का उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित कॉमेडी कपिल शर्मा शो में मिर्गी के दौरे पर जूता सुंघाने के मामले में देश में मिर्गी पर काम कर रही एक संस्था की ओर से चैनल को लिखा गया है कि शो में जो दिखाया गया है वह गलत है। इससे मरीज और उनके परिजन गुमराह होते हैं।
संस्था की ओर से इसकी शिकायत ब्रॉडकॉस्टिंग कंटेट कंप्लेन काउंसिल (बीसीसीसी) से भी की गई है और इसकी अगले माह सुनवाई होनी है। मिर्गी पर काम करने वाली संस्था एकत्वम की ओर से सोनी चैनल को पत्र लिखा गया। चैनल की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर संस्था की सचिव की ओर से बीसीसीसी में शिकायत की गई है। इस पर 26 अगस्त को सुनवाई तय हुई है।
संस्था की ओर से इसकी शिकायत सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी पत्र लिखकर शिकायत की गई है। इससे पहले कपिल का कॉमेडी शो कलर्स चैनल पर आता था, उस दौरान भी दो बार कलर्स चैनल को इस संबंध में लिखा गया था। संस्था के मुताबिक अब तक तीन बार इस कार्यक्रम में मजाक के तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने सहित दूसरे उपाय किए गए।
मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने से दौरा खत्म नहीं होता
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.मंजरी त्रिपाठी ने कहा कि यह चर्चित कार्यक्रम है लाखों लोग इसे देखते हैं यदि कार्यक्रम में इस तरह की चीज दिखाई जाएगी तो इससे गलत संदेश जाएगा। लोगों को यह पता होना चाहिए कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने से दौरा खत्म नहीं होता है।
गैर सरकारी संस्था एकत्वम के सचिव अदोष दत्ता ने कहा कि अभी तक दो बार कलर्स चैनल को एक बार सोनी टीवी को इस संबंध में शिकायत की गई है।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत बीसीसीसी को की गई है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग मिर्गी से पीड़ित हैं।