{"_id":"666d29455953bfe506048815","slug":"barack-obama-and-michelle-obama-owner-of-higher-ground-expand-film-tv-creative-collaboration-with-netflix-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barack Obama: नेटफ्लिक्स के दर्शकों को मिला तोहफा, ओबामा की मीडिया कंपनी ने OTT के साथ फिर मिलाया हाथ, हुई डील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Barack Obama: नेटफ्लिक्स के दर्शकों को मिला तोहफा, ओबामा की मीडिया कंपनी ने OTT के साथ फिर मिलाया हाथ, हुई डील
Sat, 15 Jun 2024 11:10 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:10 AM IST
सार
नेटफ्लिक्स के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। आने वाले कई वर्षों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ और शानदार कंटेंट का इंतजाम हो चुका है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मीडिया कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ डील की है।
विज्ञापन
बराक ओबामा- मिशेल ओबामा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने वर्ष 2018 में मीडिया कंपनी'हायर ग्राउंड' शुरू की थी। कंपनी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ डील की और प्लेटफॉर्म पर 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' सहित कई शानदार फिल्में आईं। अब दोनों अपनी इस रचनात्मक साझेदारी को और आगे लेकर जा रहे हैं। दरअसल, ओबामा की मीडिया कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक डील की है। कई वर्षों के लिए हुई इस डील के तहत दर्शकों को कई दिलचस्प टीवी शो और फिल्में देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
फायदेमंद रही है हायर ग्राउंड और नेटफ्लिक्स की साझेदारी
हायर ग्राउंड और नेटफ्लिक्स दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी भा रहा है। नेटफ्लिक्स के साथ हायर ग्राउंड ने कई फिल्में और टीवी प्रोजेक्ट्स पेश किए हैं। फिल्म 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' और 'जूलिया रॉबर्ट्स' 2023 की नेटफ्लिक्स पर देखी गईं सबसे चर्चित फिल्में रहीं। वहीं, विल फोर्ट की क्राइम ड्रामा सीरीज 'बोडकिन' ने नेटफ्लिक्स ने शीर्ष 10 की साप्ताहिक ग्लोबल लिस्ट में जगह बनाई।
विज्ञापन
Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर
विज्ञापन
'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' ने हासिल की शानदार उपलब्धि
नेटफ्लिक्स के साथ हायर ग्राउंड के हालिया प्रोजेक्ट्स में 'रस्टिन', 'अमेरिकन सिम्फनी', 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड', 'वर्किंग: व्हाट वी डू ऑल डे' और 'बोडकिन' शामिल हैं। 'रस्टिन' नागरिक अधिकारों और समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता बेयर्ड रस्टिन की कहानी पर आधारित है। फिल्म ने कोलमैन डोमिंगो के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऑस्कर, बाफ्टा और एसएजी पुरस्कार और नामांकन हासिल किए। इसके अलावा अमेरिकन सिम्फनी को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने के लिए अकादमी पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए बाफ्टा पुरस्कार में नामांकित किया गया था। हायर ग्राउंड की 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
Uorfi Javed-Orry: उर्फी जावेद से शादी करना चाहते हैं ओरी? खुलेआम किया किस, सबके सामने कबूली दिल की बात
कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा है काम
हायर ग्राउंड ने 'ऑल द सिनर्स ब्लीड' के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं, जिसे वह एम्बलिन एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर विकसित कर रही है। इसके अलावा विड डब्ल्यू. ब्लाइट द्वारा पुलित्जर पुरस्कार विजेता की जीवनी 'फ्रेडरिक डगलस: प्रोफेट ऑफ फ्रीडम' का फिल्मी रूपांतरण भी है। इसका निर्देशन रेजिना किंग करने वाली हैं। इसके अलावा मिशेल ओबामा लुपिता न्योंगो के साथ 'फ्लिंग' नामक एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर भी काम कर रही हैं। हायर ग्राउंड बुजुर्गों के बीच दोस्ती की खोज पर आधारित सीरीज 'द लेटर डेटर्स' ,'वर्ड्स एंड पिक्चर्स', 'द लास्ट डांस' आदि पर भी काम कर रही है। नेटफ्लिक्स के साथ अपनी डील को लेकर हायर ग्राउंड के अध्यक्ष विन्नी मल्होत्रा ने कहा, 'शुरुआत से ही, नेटफ्लिक्स ने हमारे प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया है। उन्हें दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया है। अपनी इस रचनात्मक साझेदारी को हम और आगे बढ़ाने के लिए रोमांचित हैं।
Anurag Kashyap: 'जिन्हें किया लॉन्च, उन्होंने नई फिल्म के लिए जवाब तक नहीं दिया', अनुराग कश्यप का छलका दर्द