{"_id":"6688d9666377e92fa301c769","slug":"badminton-player-jwala-gutta-says-samantha-ruth-prabhu-her-doctor-would-take-responsibility-for-fatalities-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: 'होने वाली मौतों की जिम्मेदारी लेंगी?' सामंथा के हेल्थ एडवाइज पर भड़कीं बैडमिंटन खिलाड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samantha Ruth Prabhu: 'होने वाली मौतों की जिम्मेदारी लेंगी?' सामंथा के हेल्थ एडवाइज पर भड़कीं बैडमिंटन खिलाड़ी
Sat, 06 Jul 2024 11:13 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:13 AM IST
सार
एक्स पर बात करते हुए ज्वाला ने सवाल किया कि क्या सामंथा या उनके डॉक्टर उनकी चिकित्सा प्रक्रियाओं से होने वाली किसी भी मौत की जिम्मेदारी लेंगे।
विज्ञापन
ज्वाला गुट्टा, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु चर्चा में हैं। और चर्चा की वजह कोई फिल्म या अन्य प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिस पर बवाल मचा है। मामला इतना बढ़ गया है कि सामंथा को सफाई पेश करनी पड़ी है। चलिए आपको शुरू से बताते हैं पूरी बात। हुआ यह कि सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वायरल इनफेक्शन के लिए डॉक्टर ने उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी। अब इस पर प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने सामंथा को कड़े शब्दों में संदेश दिया है।
बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया सामंथा से सवाल
एक्स पर बात करते हुए ज्वाला ने सवाल किया कि क्या सामंथा या उनके डॉक्टर उनकी चिकित्सा प्रक्रियाओं से होने वाली किसी भी मौत की जिम्मेदारी लेंगे। ज्वाला ने कहा, "मेरा एक ही सवाल है उस सेलेब से जो बड़ी संख्या में लोगों को दवा लिख रही है जो उसे फॉलो कर रहे हैं... मैं समझती हूं कि उनका उद्देश्य मदद करना है... लेकिन... बस अगर... बस अगर नुस्खा काम नहीं करता और किसी की मौत हो जाती है... तो क्या आप भी जिम्मेदारी लेंगे? क्या जिस डॉक्टर को आपने टैग किया है, वह भी जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन
राहुल ने किया अभिनेत्री का समर्थन
इस बीच, तेलुगु-तमिल अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्रन ने द लिवर डॉक से आग्रह किया कि वे उस डॉक्टर से बहस करें जिसने सामंथा को यह प्रक्रिया बताई थी बजाय अभिनेत्री के पीछे पड़ने के। राहुल ने लिखा, “चूंकि आपको इस जानकारी के बाहर आने की परवाह है... तो अच्छा होता अगर आप उसके पीछे पड़ने के बजाय किसी साथी डॉक्टर से बहस करते।"
यह था पूरा मामला
हुआ यह कि सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वायरल इनफेक्शन के लिए डॉक्टर ने उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

This is sad and dangerous!!
— Gutta Jwala 💙 (@Guttajwala) July 4, 2024