फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bad news actress Triptii Dimri expressed her views on being called National Crush instead of praising acting

Triptii Dimri: नेशनल क्रश कहे जाने पर तृप्ति डिमरी ने रखी अपनी बात, कहा- मुझे दर्शकों की ओर से..

Sun, 30 Jun 2024 12:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 12:35 PM IST
सार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने 'नेशनल क्रश' कहे जाने को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
bad news actress Triptii Dimri expressed her views on being called National Crush instead of praising acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @TriptiiDimri

विस्तार

तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'बैड न्यूज' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ-साथ विक्की कौशल और एमी विर्क ने भी अभिनय किया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान तृप्ति डिमरी ने 'नेशनल क्रश' कहे जाने को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


Ranveer Singh: 'विश्वसनीय करियर को खत्म करने का क्या तरीका है', विराट कोहली के संन्यास पर रणवीर की प्रतिक्रया
विज्ञापन


नई-पुरानी सभी फिल्मों में दर्शकों से खूब प्यार मिला
मीडिया से हुए सवाल-जवाब के दौरान तृप्ति डिमरी से पूछा गया कि वो इस चीज को किस तरह से देखती हैं कि अभिनेत्री के फिल्म में किए गए अभिनय की तारीफ ना करके उसे नेशनल क्रश का खिताब दे दिया जाता है। जवाब में तृप्ति ने कहा कि उनका अनुभव अलग तरह का रहा है। उन्होंने इसके लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितनी भी फिल्मों में काम किया है, चाहे वे पुरानी फिल्में हों या फिर हाल ही में रिलीज हुई, उन्हें दर्शकों की ओर से बहुत प्यार मिला है। तृप्ति ने कहा कि लोगों ने उनके काम को पसंद किया है। बता दें कि 'एनिमल' फिल्म के रिलीज होने के बाद से तृप्ति डिमरी को 'नेशनल क्रश' कहा जाने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajay Devgn-Amitabh Bachchan: अजय देवगन ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा, "वो बुद्धिमान हैं, क्योंकि.."

मैं यही चाहती थीं कि लोग मेरे काम के बारे में बात करें: तृप्ति
तृप्ति डिमरी ने कहा कि जब वो इंडस्ट्री में आई थीं, तो वो यही चाहती थीं कि लोग उनके काम के बारे में बात करें। किसी और चीज के बारे में नहीं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, जब-जब उनकी फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने उनके काम को लेकर बातें की। मालूम हो कि 'बैड न्यूज' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed