फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ayushmann khurrana rashmika mandanna thama teaser release with war 2 on independence day 2025

Thama Teaser: ‘वॉर 2’ के साथ दिखेगी आयुष्मान और रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी की झलक, इस दिन आएगा 'थामा' का टीजर

Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana Movie: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। इस हॉरर कॉमेडी की पहली झलक के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
ayushmann khurrana rashmika mandanna thama teaser release with war 2 on independence day 2025
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk

विस्तार

2025 की दिवाली इस बार बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास होने वाली है।फिल्म निर्माता दिनेश विजान की अगली फिल्म 'थामा' को दिवाली पर ही रिलीज किया जाएगा। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन


‘वॉर 2’ के साथ लॉन्च होगा ‘थामा’ का टीजर
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 'थामा' की पहली झलक यानी टीजर इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा। ये टीजर ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में लगाया जाएगा। निर्माता दिनेश विजान इस रणनीति के तहत एक बड़े दर्शक वर्ग तक फिल्म की झलक पहुंचाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि देशभर के सिनेमाघरों में ‘थामा’ का टीजर 'वॉर 2' के प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि ज्यादातर सिनेमाप्रेमी इसे बड़े पर्दे पर देख सकें।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे

प्रेम कहानी में छुपा है रहस्य और डर
फिल्म 'थामा' सिर्फ एक डरावनी कहानी नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस और कॉमेडी का भरपूर मिश्रण भी देने का भी प्रयास किया जा रहा है। निर्देशक आदित्य सर्पोतदार ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘थामा’ पारंपरिक हॉरर-कॉमेडी से अलग है। ये एक प्रेम कहानी है जिसमें कुछ रहस्यमयी और अलौकिक तत्व जोड़े गए हैं, जो इसे ‘स्त्री यूनिवर्स’ की बाकी फिल्मों से अलग बनाते हैं।

बॉलीवुड की पहली वैम्पायर कॉमेडी 
ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी वैम्पायर बेस्ड कॉमेडी बताई जा रही है, जिसमें एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘थामा’ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। फैंस इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed