फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana Enjoys Dreamy Switzerland Vacay With Tahira Kashyap And Their Kids

Ayushmann Khurrana: पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे आयुष्मान खुराना, ताहिरा ने दिखाई स्विट्जरलैंड की झलक

Sun, 13 Jul 2025 04:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana-Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप छुट्टी मनाने स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Enjoys Dreamy Switzerland Vacay With Tahira Kashyap And Their Kids
पत्नी के साथ आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। उनके साथ उनके बच्चे विरुष्का और विराजवीर भी हैं। रविवार को ताहिरा कश्यप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन


ताहिरा ने दिखाई स्विट्जरलैंड की झलक
ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें स्विट्जरलैंड की झलक देखी जा सकती है। एक तस्वीर में आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप एक पेड़ के नीचे पोज दे रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने नारंगी रंग का टॉप और क्रीम कलर की पैंट पहनी है। वहीं आयुष्मान ने ब्लैक जिपर और मैचिंग पैंट पहनी है। एक वीडियो में ताहिरा कश्यप एक फूल उड़ा रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों सड़क पर पोज दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


Trending Videos

यूजर्स को पसंद आ रहीं तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा है 'मैं कामना करती हूं कि आप सभी अपने सपने पूरे करें।' ताहिरा कश्यप की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है। अभिनेता गजराज राव ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत सुंदर तस्वीरें हैं।' एक फैन ने लिखा है 'ऐसा लगता है कि यह परफेक्ट वेकेशन है।'  एक और यूजर ने लिखा है 'यह कौन सी जगह है जहां पर आसमान इतना नीला है।'
इसी साल अप्रैल में ताहिरा ने बताया था कि शुरुआती निदान के सात साल बाद, उनका स्तन कैंसर फिर से उभर आया है। 

आयुष्मान खुराना को मिला निमंत्रण
इस बीच, आयुष्मान खुराना को ऑस्कर पुरस्कारों के प्रतिष्ठित संगठन, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। वह दक्षिण के दिग्गज अभिनेता कमल हासन, एरियाना ग्रांडे, सेबेस्टियन स्टेन और जेरेमी स्ट्रॉन्ग के साथ 534 लोगों के एक ग्रुप का हिस्सा हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: कियारा से लेकर पत्रलेखा तक इस साल ये अभिनेत्रियां बनेंगी मां, घर में गूंजेगी किलकारी

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट
आयुष्मान खुराना रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा, आयुष्मान, सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल्ड स्पाई कॉमेडी फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्माण करण जौहर और निर्देशन आकाश कौशिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed