Avika Gor: सगाई के तुरंत बाद अविका गौर ने मंगेतर संग लिया बड़ा फैसला, फैंस को मिलेगा सरप्राइज
Pati, Patni Aur Panga: 'बालिका वधू' से घर-घर में आनंदी के नाम से मशहूर हुईं अविका गोर अब अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही ये जोड़ी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आने वाली है।
विस्तार
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अविका गोर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ जिंदगी की नई शुरूआत की है। उन्होंने मिलिंद चंदवानी के साथ सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं। अब खबर आ रही है कि ये जोड़ी कलर्स टीवी के शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आने वाले हैं।
अविका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की न्यूज
अविका ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने मिलिंद के प्रपोज करने पर हां कह दी और ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल और फिल्मी रहा। उन्होंने ये भी बताया कि वह जहां एक तरफ इमोशनल और ड्रामेटिक हैं, वहीं मिलिंद बेहद शांत, सुलझे हुए और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने वाले इंसान हैं।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें:Thug Life: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं हाई बजट की ये फिल्में, 400 करोड़ में बनी फिल्म
उनकी पोस्ट में दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। वहीं फैन्स को दोनों की जोड़ी देखकर ऐसा लगा जैसे कोई रोमांटिक फिल्म देख रहे हों। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
टीवी सितारों ने दी बधाइयां
शांतनु महेश्वरी और वर्धन पुरी जैसे नामी सितारों ने उन्हें बधाइयां देते हुए कमेंट्स किए। अविका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस जोड़ी को टीवी पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
पति, पत्नी और पंगा में नजर आएगी जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद ये जोड़ी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आने वाली है, जहां दर्शकों को उनकी रियल लाइफ बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। ये शो रिलेशनशिप पर आधारित है और हाल ही में हिना खान और रॉकी जायसवाल के बाद अब अविका और मिलिंद की जोड़ी भी इस शो को लेकर एक और आकर्षण बन चुकी है।
प्यार की नई शुरुआत
अविका और मिलिंद दोनों ही सोशल वर्क से भी जुड़े रहे हैं। जहां मिलिंद एक एनजीओ चलाते हैं, वहीं अविका सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती आई हैं। दोनों की जोड़ी को लोग एक आइडियल कपल मानते हैं। इस नए सफर की शुरुआत को लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर खूब चर्चाएं हैं। दर्शकों को अब न सिर्फ उनकी लव स्टोरी बल्कि उनकी रियल केमिस्ट्री देखने का मौका मिलेगा।