फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assam Police arrested Zubeen Garg Personal Security Officer in Singapore Death Case

जुबीन निधन मामले में SIT का बड़ा कदम, 24 घंटे सिंगर के साथ रहने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 11:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 10 Oct 2025 11:55 AM IST
सार

Zubeen Garg Death Case Update: गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन मामले में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में गायक के साथ 24 घंटे रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Assam Police arrested Zubeen Garg Personal Security Officer in Singapore Death Case
जुबीन गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले महीने असम के गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में अचानक निधन हो गया। उनके निधन के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जुबीन गर्ग के निधन के सिलसिले में उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो उनके साथ 24 घंटे रहते थे।
विज्ञापन

निजी सुरक्षा अधिकारी हुए गिरफ्तार
एसआईटी/सीआईडी टीम ने जुबीन गर्ग के निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य है।
एसआईटी प्रमुख और विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आज दोनों निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा 'दोनों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम गिरफ्तार व्यक्तियों को पेशी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में ले आई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Police arrested Zubeen Garg Personal Security Officer in Singapore Death Case
दिवंगत जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले भी हो चुकी गिरफ्तारियां
अब तक इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायक अमृतप्रभा महंत, जुबीन के चचेरे भाई और निलंबित एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: सलमान खान को बताया मजाकिया, कहा- 'जमीन से जुड़ी हैं श्रद्धा'; साथी कलाकारों पर राघव जुयाल ने रखी अपनी राय
विज्ञापन

जुबीन की पत्नी ने दिया बयान
अपने पति और दिग्गज गायक जुबीन गर्ग की मौत की चल रही जांच पर गरिमा सैकिया ने कहा 'मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं, इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। जुबीन की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं। जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना पति खोया है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।'
 

19 सितंबर को हुआ जुबीना का निधन
आपको बता दें कि 20 सितंबर को नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जुबीन गर्ग सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका अचानक निधन हो गया।
हाल ही में जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि गायक को सिंगापुर में जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed