Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन पर असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला, किया तीन दिन के राजकीय शोक का एलान
Zubeen Garg Death: गर्ग के शहर के निवासी उनके घर पर उमड़ रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में असम सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राजकीय शोक का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर लेने दिल्ली जाएंगे। इसके बाद उसे तुरंद असम वापस लाएंगे। जुबीन का पार्थिव शरीर सुबह 6 बजे तक आ सकता है। उन्होंने बताया 'जुबीन के पार्थिव शरीर को पहले जुबीन के घर पर रखा जाएगा। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि उस वक्त वहां भीड़ न लगाएं। उनके परिवार को उनके साथ कुछ वक्त बिताने दें ताकि उनके 85 साल के पिता और उनके करीबी उनको देख सकें।'
Sharing an update:
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 20, 2025
I will be going to Delhi later today to receive our beloved Zubeen’s mortal remains from Singapore. From there we will immediately bring him back to Guwahati , hopefully by 6 am. pic.twitter.com/16Puubfd0T
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले वह स्कूबा डाइविंग करने गए। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया। पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्होंने डाइविंग के वक्त लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
जुबीन गर्ग के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख का इजहार किया था। उन्होंने एक्स पर लिखा 'लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।'
Shocked by the sudden demise of popular singer Zubeen Garg. He will be remembered for his rich contribution to music. His renditions were very popular among people across all walks of life. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2025
जुबीन गर्ग ने फिल्म 'गैंगस्टर' का गाना 'या अली', 'कांटे' का गाना 'जाने क्या होगा रामा रे' गाया था। इसके अलावा उन्होंने 'नमस्ते लंदन' का गाना 'दिलरुबा' गाया था।
जुबीन ने असमिया, बंगाली और हिंदी भाषा की फिल्मों में गाने गाए। उन्होंने मलयालम, मराठी, मिसिंग, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, नेपाली, ओडिया, संस्कृत, तेलुगु, सिंधी, तमिल, तिवा सहित लगभग 40 भाषाओं में गाने गाए।