{"_id":"692c9e1a7f8cdcbff60417ef","slug":"ashnoor-kaur-instagram-live-after-bigg-boss-19-eviction-says-she-feels-dissapointed-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 19: अचानक बेघर हुईं अशनूर ने एविक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बुरा लगा, लेकिन सब ठीक है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 19: अचानक बेघर हुईं अशनूर ने एविक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बुरा लगा, लेकिन सब ठीक है'
Mon, 01 Dec 2025 01:12 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:12 AM IST
सार
Ashnoor Kaur Live Session: अशनूर कौर ने हाल ही में बिग बॉस 19 से बेघर होने के बाद अपने फैंस के साथ बात की है। इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए उन्होंने अपने एविक्शन पर अफसोस जताया है।
विज्ञापन
अशनूर और सलमान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ताजा वीकेंड का वार एक बड़ा मोड़ लेकर आया, जब टीवी एक्टर अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया गया। इस एविक्शन ने न सिर्फ फैंस को चौंकाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। शो से बाहर आने के बाद अब पहली बार अशनूर ने अपने दिल की बात खुलकर रखी है।
अशनूर ने इंस्टाग्राम पर किया लाइव
एविक्शन के बाद रविवार को अशनूर ने अपने फैंस से इंस्टाग्राम लाइव के जरिए बात की। हफ्तों तक घर की दीवारों के भीतर रहने के बाद उनकी आवाज में राहत भी थी और थोड़ा दर्द भी। उन्होंने बताया कि शो से बाहर निकलने का फैसला उनके लिए भी उतना ही अचानक था जितना दर्शकों के लिए।
यह खबर भी पढ़ें: पलाश-स्मृति की शादी टलने के बाद बहन पलक की पहली पोस्ट, लोगों ने कुछ इस तरह किया सपोर्ट
विज्ञापन
फैंस के प्यार पर बोलीं अशनूर
अशनूर ने कहा कि बाहर आते ही उन्हें फैंस का जो प्यार देखने को मिला, उसने उन्हें संभाल लिया। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि फिनाले से एक हफ्ते पहले बाहर होना दुख देता है, लेकिन वह इसे अपनी किस्मत मानकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि घर में रहते हुए वो फैंस को काफी मिस करती थीं, इसलिए सबसे पहले लाइव आकर उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि वह अब ठीक हैं।
तान्या को जानबूझकर मारने के चलते हुईं बाहर
'बिग बॉस' हाउस से उनकी विदाई एक टास्क के दौरान हुई घटना के बाद हुई थी, जहां उन पर तान्या मित्तल को लकड़ी के पट्टे से चोट पहुंचाने का आरोप लगा। शो के होस्ट सलमान खान ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया। भले ही अशनूर ने इसे अनजाने में हुई गलती बताया, लेकिन दर्शकों और शो की टीम ने इसे फिजिकल वायलेंस की श्रेणी में रखा।

सोशल मीडिया पर फैंस को लगा अनफेयर एविक्शन
उनके बाहर होते ही सोशल मीडिया पर अनफेयर एविक्शन ट्रेंड करने लगा। कई दर्शकों ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि शो में इससे पहले भी कई बार शारीरिक टकराव हुए हैं, लेकिन हर बार ऐसी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। अशनूर ने भी इस मुद्दे पर फैंस के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो हो चुका है, उसे बदला नहीं जा सकता। हालांकि फिनाले तक जाने का सपना उनका भी था, लेकिन वह इस फैसले को स्वीकार करती हैं।
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले
लाइव चैट में जब एक फैन ने पूछा कि क्या वो 'बिग बॉस 19' के फिनाले में नजर आएंगी, तो उन्होंने हामी भरते हुए फैंस को खुश कर दिया है। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होना है, जहां वो बतौर पूर्व कंटेस्टेंट शामिल होंगी। अशनूर के साथ ही शहबाज बदेशा का भी सफर इस हफ्ते खत्म हो गया। दोनों की एक साथ बेघर होने की खबर ने शो में बने समीकरणों को नई दिशा में मोड़ दिया है।

View this post on Instagram