फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arti Singh Wedding ceremony Shehnaaz Gill give them best wishes via video call shared screenshot

Arti Singh Wedding: अनोखे अंदाज में शहनाज ने आरती सिंह को दी शादी की बधाई, स्क्रीनशॉट किया साझा

Sat, 27 Apr 2024 11:31 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 27 Apr 2024 11:31 AM IST
सार

अभिनेत्री आरती सिंह की शादी में शिरकत ना कर सकीं शहनाज गिल ने अलग अंदाज में उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए  आरती से बाती की और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट साझा किया।

विज्ञापन
Arti Singh Wedding ceremony Shehnaaz Gill give them best wishes via video call shared screenshot
आरती सिंह और शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

25 अप्रैल को टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने दीपक चौहान से शादी रचाई। आरती की शादी में टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपनी भांजी आरती को आशीर्वाद देने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी पहुंचे। आरती की शादी में उनकी दोस्त अभिनेत्री शहनाज गिल किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाईं, लेकिन शहनाज ने उन्हें वीडियो कॉल कर बधाई दी।
विज्ञापन



स्क्रीनशॉट किया साझा

भले ही शहनाज आरती की शादी में ना पहुंच पाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी दोस्त को इसकी कमी महसूस नहीं होने दी। अभिनेत्री ने वीडियो कॉल करके जोड़े को शुभकामनाएं दी और उनके इस खास दिन को और यादगार बना दिया। वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट साझा कर शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर भी दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्यार की मिसाल देते देते अपना ही रिश्ता तोड़ बैठे ईशा-समर्थ!
विज्ञापन
विज्ञापन





अफवाहों पर लगाया विराम

शहनाज गिल के आरती सिंह की शादी में शिरकत ना करने पर नेटिजन्स ने तरह-तरह की चर्चा शुरू कर दी थी। इन कोरी अफवाहों पर विराम  लगाते हुए अभिनेत्री ने वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सकारात्मक नोट लिखते हुए अपनी और आरती की दोस्ती के बारे में बताया।




बिग बॉस के दोस्तो ने की शिरकत

आरती की शादी में बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य ने शिरकत की। आरती ने दुल्हन के जोड़े में अपनी कई सारी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। आरती ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने शादी का सपना देखा था, मैंने प्यार का सपना देखा था, मैंने इस दिन का सपना देखा था जब मैं लाल रंग के जोड़े में लिपटूंगी, जब मैं तुम्हारी हो जाऊंगी मेरी जान’। 
GOAT: 'व्हिसल पोडु' की धूम के बाद दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी में निर्माता, विजय की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed