Arjun Rampal: अर्जुन की बेटी माहिका बॉलीवुड में रखेंगी कदम, अभिनेता ने बेटी को डेब्यू से पहली दी यह सलाह
अर्जून रामपाल ने कहा, 'अगर आप सिर्फ ग्लैमर और फैंस के लिए इस बॉलीवुड की ओर आकर्षित हो रहे हैं तो मुझे लगता है, आप खुद को दुखी करने वाले है। मुझे लगता है कि मेरी बेटी माहिका यह बात अच्छे से समझती है'।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन से ही उसके अंदर है एक्टिंग
साक्षात्कार में अर्जुन ने बताया कि महिका जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी और इसके लिए वह बहुत उत्साहित है। अर्जुन ने कहा, 'माहिका के अंदर शुरू से ही एक्टिंग हैं। स्कूल के दिनों से ही वह नाटकों में अभिनय करती थी, अपने किरदार को वह बहुत अच्छे से निभाती थी। वह घर पर भी लोगों का खूब मनोरंजन करती है। जब मैं बच्चा था तो मैं भी ऐसा ही था'।
लंदन की फिल्म स्कूल से ली डिग्री
अर्जुन ने आगे कहा, 'उसने लंदन में 'मेट फिल्म स्कूल' से स्नातक की डिग्री ली है। मैंने उससे कहा था कि वह फिल्म बनने के हर पहलू को जाने और देखे कि फिल्में कैसे बनाई जाती हैं, यह आसान काम नहीं है, अगर आपका दिल इसमें लगता है और आप इसे सच में पसंद करते हैं तो इसे कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि, वह काफी समझदार है और मुझे भरोसा है कि वह बेहतर करेगी'।
Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, श्रीदेवी के साथ साझा की बचपन की खूबसूरत तस्वीर
मैंने देखा है करियर में कई उतार-चढ़ाव
अर्जुन ने आगे कहा, 'मैंने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखा है, जब चीजें सही नहीं चल रही होती हैं तो आप क्या महसूस करते हैं, मुझे पता है। उदासी, डिप्रेशन, नई-नई चुनौती, लेकिन मैं इसे सिर्फ इसलिए करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है। यह मुझे पसंद है। यह बात मैंने माहिका से भी कही है'।
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ के प्यार में कियारा ऐसे हारी थीं अपना दिल, एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
खुद तय करना होगा सफर
अर्जुन ने आगे कहा, मैंने उससे कहा कि अब तक जो कुछ भी मैंने सीखा है, मेरा जो अनुभव रहा है, वो मैं तुम्हें बता सकता हूं, लेकिन यह सफर तुम्हारा खुद का होगा। इस रास्ते पर तुम्हे खुद ही चलना होगा। अगर आप सिर्फ ग्लैमर और फैंस के लिए इस चीज की ओर आकर्षित हो रहे हैं तो मुझे लगता है, आप खुद को दुखी करने वाले है। मुझे लगता है कि माहिका यह बात अच्छे से समझती है'।
Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'असफलता से मिली बड़ी सीख'