फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor opens on relationship status singham again actor said now i am single

Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका से ब्रेकअप को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी! बोलें- अब सिंगल हूं

Tue, 29 Oct 2024 12:40 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 12:40 AM IST
सार

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अभिनेता अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की है। एक समारोह के दौरान जनता के द्वारा मलाइका का नाम लिए जाने पर उन्होंने कहा कि वह अब सिंगल हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor opens on relationship status singham again actor said now i am single
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभी वह अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता 2018 से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे। वहीं, इस साल की शुरुआत में उनके ब्रेकअप की खबरों से भी बाजार गर्म रहा। हालांकि, दोनों हमेशा इस मुद्दे पर चर्चा करने से बचते रहे।
विज्ञापन


अर्जुन बोलें- अब मैं सिंगल हूं
अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि वह सिंगल है। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, अर्जुन कपूर को मुंबई में दिवाली समारोह में माइक पकड़े देखा जा सकता है। जैसे ही भीड़ ने मलाइका अरोड़ा का नाम लेना शुरू किया, अर्जुन ने अपने ब्रेक-अप के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। सिंघम अगेन के अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा, "नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।"
विज्ञापन

Nikhat Khan: इस टीवी शो में नजर आएंगी आमिर खान की बहन निखत खान, निभाएंगी अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)



दिवाली पार्टी में आए नजर
राजनेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में ‘सिंघम अगेन’ की टीम के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों में मुख्य अभिनेता अजय देवगन, उनके सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और निर्देशक रोहित शेट्टी शामिल थे। यह जश्न मुंबई के शिवाजी पार्क में मनाया गया।

दुख मेंं रहे साथ
सितंबर में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया। मलाइका के पिता की मौत के बाद अर्जुन ने उनसे मुलाकात की थी। मेहता के निधन के बाद वह अक्सर अभिनेत्री के घर आते-जाते हुए दिखाई देते थे। वह अंतिम संस्कार से लेकर हर कार्यक्रम में मौजूद रहें। अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
VVKWWV Collection Day 18: वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, 18वें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed