फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor nice message on International Day Of Yoga says start walking start yoga

Arjun Kapoor: योग दिवस पर अर्जुन कपूर ने दिया पैगाम, बताया- किस तरह अपने जिस्म और दिमाग को रखें संतुलित

Sat, 21 Jun 2025 04:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

International Day Of Yoga: अभिनेता अर्जुन कपूर ने योग दिवस के दिन एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मीडिया से योग की अहमियत के बारे में बताया।

विज्ञापन
Arjun Kapoor nice message on International Day Of Yoga says start walking start yoga
अर्जुन कपूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया और योग की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि योग न सिर्फ जिस्म के लिए बल्कि दिमागी सेहत के लिए भी अच्छा है। उन्होंने योग दिवस मना कर गर्व महसूस किया।

विज्ञापन
Trending Videos

जिस्मानी और दिमागी सेहत के लिए जरूरी है योग
मीडिया से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा 'मैं सबके साथ इस दिन जश्न मनाकर अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मेरे हिसाब से दिमागी और जिस्मानी दोनों तरह की सेहत बहुत जरूरी है। भारत को इस दिन को गर्व के साथ मनाना चाहिए। यह भारत से पूरी दुनिया में फैला है। मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं इस मुहिम का हिस्सा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor nice message on International Day Of Yoga says start walking start yoga
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor

योग करने की नहीं है कोई उम्र
अर्जुन कपूर ने माना कि योग सबके लिए बहुत जरूरी है। कोई भी किसी भी बैकग्राउंड से आता हो वह योग कर सकता है। उन्होंने कहा 'योग करने की कोई उम्र नहीं है। आप इसे किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह जिस्मानी और दिमागी दोनों सेहत का मिश्रण है। यह कई तरह से आपको फायदा करता है चाहे वह आपका जिस्म हो या आपका दिमाग हो।'

यह खबर भी पढ़ें: Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई सेलेब्स ने किया योग, हिना खान ने दिया यह खास संदेश

विज्ञापन

पहले चलना शुरू करें फिर योग करें
अर्जुन कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि आप छोटी चीज से शुरूआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले चलने से शुरू करें। पहले 10 मिनट चलें। इसके बाद 20 मिनट चलें। सबसे जरूरी यह है कि आप बहुत अच्छे समय का इंतजार न करें। अभी से शुरुआत कर दें।'

भारत से शुरू हुआ योग
आपको बता दें कि योग भारत की तरफ से शुरू किया गया अभियान है। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस के दिन विदेशों में रह रहे भारतीय बड़े स्तर पर इसका आयोजन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed