फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Are Athiya Shetty and KL Rahul expecting first baby Actor Suniel Shetty drops major hint know here all details

Athiya Shetty: प्रेग्नेंट हैं अथिया शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी ने दिया संकेत! 'डांस दीवाने' शो पर कही यह बात

Sun, 31 Mar 2024 03:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी हमेशा अपने जिंदगी को काफी निजी रखते हैं, लेकिन चर्चा है कि यह जोड़ी जल्द ही फैंस को खुशखबरी दे सकती है, जिसका अंदाजा सुनील शेट्टी के बयान से लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Are Athiya Shetty and KL Rahul expecting first baby Actor Suniel Shetty drops major hint know here all details
अथिया और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने साल बीते साल क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई थी। आज अथिया शेट्टी और केएल राहुल की गिनती बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ी में होती है। दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब खबर है कि ये जोड़ी जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये जोड़ी माता-पिता बनने वाली है, जिसका संकेत अथिया शेट्टी के पिता ने दिया है।

विज्ञापन

डांस दीवाने के शो में जज की भूमिका में नजर आ रहे सुनील
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट है, जिसका अंदाजा सुनील शेट्टी के एक बयान से लगाया जा रहा है। दरअसल, सुनील शेट्टी इस सम/ लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित के साथ जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में एक स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया गया, जो 'ग्रैंडपेरेंट्स स्पेशल' एपिसोड था। इस एपिसोड के दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील शेट्टी से पूछा, जब वे नाना बनेंगे तो कैसा व्यवहार करेंगे।
Maidaan: सिनेमाघरों के 'मैदान' में उतरने के लिए अजय देवगन ने शुरू की उलटी गिनती, साझा किया फिल्म से नया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शेट्टी के बयान से बढ़ी चर्चा
इसका जवाब में सुनील शेट्टी ने जो कहा उससे अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी की अफवाह तेज हो गई। सुनील ने कहा, 'अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह मंच पर चलूंगा'। अब सुनील के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी हमेशा अपने जिंदगी को काफी निजी रखती है, लेकिन फिलहाल अटकलें है कि जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिल सकती है। 
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया सलमान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा, बताया- क्यों नहीं मानते भाईजान की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed