Aranmanai 4: अरनमनई 4 का गाना अचाचो हुआ रिलीज, तमन्ना-राशी की दिलकश अदाओं ने जीता दिल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'अरनमनई 4' का गाना अचाचो आज यूट्यूब पर जारी किया गया। इस गाने में तमन्ना भाटिया और राशी खन्ना का दिलकश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब होगी फिल्म रिलीज
फिल्म के निर्माता खुशबू सुंदर ने फिल्म का गाना अपने सोशल मीडिय हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''आनंद लें इस गाने का और साथ ही इस सैसी नंबर पर थिरकें। एक सुंदर जादुई एंटरटेनमेंट''। इसी के साथ सुंदर ने फिल्म की रिलीज डेट घोषणा की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। आगे सुंदर ने लिखा, "अरनमनई 4 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है।"
फिल्म का गाना 'पंचुको'
यह गाना तेलुगु में 'पंचुको' के नाम से रिलीज किया गया। डांस नंबर में तमन्ना और राशी अपने हिप-हॉप दिखाते हुए नजर आई। इस डांस नंबर को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह हॉरर कॉमेडी सीरीज अरनमनई की चौथी फिल्म है। अरनमनई 4 तेलुगु में 'बाक' के नाम से रिलीज हो रही है, जिसका नाम फिल्म के भूत के नाम पर रखा गया है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक ट्रेलर जारी किया जिसमें फिल्म की कहानी की झलक मिली।
'अरनमनई 4' के बन चुके है कई सीक्वल
इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सुंदर, हंसिका मोटवानी, विनय राय और एंड्रिया जेरेमिया ने एहम किरदार निभाया था। दूसरी फिल्म, जो 2016 में रिलीज हुई थी, उसमें सिद्धार्थ और तृषा के अलावा सुंदर और हंसिका भी थे। तीसरी फिल्म, जो 2021 में रिलीज हुई, में सुंदर, आर्य, राशी और एंड्रिया ने अभिनय किया। अरनमनई 4 आने वाली 26 अप्रैल को रिलीज होगी।
Nayanthara: नयनतारा के पास बड़ी फिल्म का ऑफर, पांच साल बाद इस अभिनेता के साथ फिर करेंगी धमाल