फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sharma Virat Kohli Attend Krishna Das Concert Immersed In Devotion

कृष्णा दास कॉन्सर्ट: अध्यात्मिक रंग में रंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, जपते दिखे हरि नाम

Mon, 26 Oct 2026 08:12 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 08:12 AM IST
सार

  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में मुंबई में हुए कृष्ण दास के लाइव कॉन्सर्ट में देखा गया।
  • कपल के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
  • उसमें अनुष्का और विराट भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Attend Krishna Das Concert Immersed In Devotion
अनुष्का-विराट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी और आध्यात्मिक लगाव को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान कपल भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। अब इस कार्यक्रम से अनुष्का और विराट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Anushka Sharma Virat Kohli Attend Krishna Das Concert Immersed In Devotion
अनुष्का-विराट - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा दास के कीर्तन में झूमते दिखे अनुष्का-विराट
रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों बड़े ध्यान से कृष्णा दास का कीर्तन सुनते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हरि नाम जपते हुए कपल भक्ति संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूमता भी नजर आया। वीडियो में दोनों काफी शांत और खुश दिखाई दे रहे हैं।

एक वीडियो में अनुष्का और विराट कुछ सेकंड के लिए कैमरे की तरफ देखते हैं और फिर अपना ध्यान कीर्तन की ओर लगा लेते हैं। दोनों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma Virat Kohli Attend Krishna Das Concert Immersed In Devotion
अनुष्का और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं कृष्णा दास?
बता दें कि कृष्णा दास अमेरिका के मशहूर भक्ति गायक हैं। वह भारतीय भजन और मंत्रों को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर गाने के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनके कीर्तन को काफी पसंद किया जाता है। मुंबई में हुआ यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का हिस्सा था, जिसमें अनुष्का और विराट भी शामिल हुए।

गेटवे ऑफ इंडिया पर भी आए नजर
बता दें कि कीर्तन में शामिल होने से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन

Anushka Sharma Virat Kohli Attend Krishna Das Concert Immersed In Devotion
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हो चुका है कपल
यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे हों। इससे पहले जुलाई 2026 में भी दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके अलावा कपल को कई बार धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देखा जा चुका है।

नीम करोली बाबा में भी है गहरी आस्था
अनुष्का और विराट अक्सर अपने कामों से यह दिखाया कि उनका झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ कितना है। यह कपल कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम जाते हैं। इसके अलावा दोनों की नीम करौली बाबा में भी गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed