फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap says Shah Rukh Salman khan Aamir khan They take backend in their films not charging fees

Anurag Kashyap: अनुराग ने किया खुलासा, बोले- शाहरुख, आमिर और सलमान नहीं करते हैं फिल्मों के लिए कोई फीस चार्ज

Mon, 17 Jun 2024 09:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 17 Jun 2024 09:23 PM IST
सार


अनुराग कश्यप एक ऐसे निर्देशक हैं जिनका नाम देखकर दर्शक सिनेमाघरों तक खीचें चले आते हैं। उन्होंने बतौर स्क्रिप्ट लेखक अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कोई हिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
Anurag Kashyap says Shah Rukh Salman khan Aamir khan They take backend in their films not charging fees
शाहरुख खान सलमान खान अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैड कॉप' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे फिल्मों की लागत के बारे में भी बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बारे में भी कई खुलासे किए। आइए जानते हैं अनुराग ने तीनों खान की तारीफ में क्या कुछ कहा है--
विज्ञापन


सलमान, आमिर और शाहरुख नहीं लेते हैं फीस 
अनुराग कश्यप बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों की कहानी जबरदस्त होती है, लेकिन फिल्म के लिए बजट अन्य निर्देशकों की तुलना में काफी कम होती है। हाल ही में निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते हैं और सबसे खास बात यह है कि उनकी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करती है'।   
विज्ञापन


Pushpa 2 Release Date: 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन का भी नया पोस्टर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों खान की फिल्में महंगी नहीं होती हैं 
अनुराग कश्यप अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कॉस्ट कॉन्शियस स्टार्स हैं। वे अपनी हर फिल्म का बैकएंड लेते हैं। वे प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम करते हैं। उनकी कोई फिल्म महंगी नहीं होती। वे जानते हैं कि फीस की वजह से फिल्म निर्माण में कितनी मुश्किलें आती हैं। मैं खुद कम बजट की फिल्में बनाता हूं'। 

'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में उछाल, 18वें दिन सुधरा हाल

फिल्म बनाने से ज्यादा खर्चा फालतू की चीजों पर होता है 
अनुराग कश्यप एक ऐसे निर्देशक हैं जिनका नाम देखकर दर्शक सिनेमाघरों तक खीचें चले आते हैं। उन्होंने बतौर स्क्रिप्ट लेखक अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कोई हिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्मों पर बातें करते हुए निर्देशक कहते हैं, 'जब आप फिल्म बनाते हैं तो फिल्म बनाने से ज्यादा खर्चा फालतू चीजों में हो जाता है। एक्टर्स की फीस से दिक्कत नहीं, क्योंकि वो मार्केट डिक्टेट करती है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed