फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher started shooting for The India House movie directed by ram vamsi krishna produced by ram charan

Anupam Kher: अनुपम खेर ने शुरू की 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग, धोती पहनकर सेट पर पहुंचे

Sat, 03 Aug 2024 08:24 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 08:24 AM IST
सार

राम वामसी कृष्ण के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग जारी है। हाल ही में, अभिनेता अनुपम खेर भी सेट पर पहुंचे और अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की।
 

विज्ञापन
Anupam Kher started shooting for The India House movie directed by ram vamsi krishna produced by ram charan
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम 'द इंडिया हाउस' है। फिल्म निर्माताओं ने खास अंदाज में अनुपम खेर के सेट पर पहुंचने का एलान किया और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन


Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनने पर सना मकबूल की पहली प्रतिक्रिया

विज्ञापन

Anupam Kher started shooting for The India House movie directed by ram vamsi krishna produced by ram charan
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @aaartsofficial

फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपम खेर के सेट पर आने की एक वीडियो साझा की गई। इस वीडियो में अनुपम खेर कार से उतरकर मेकअप लेने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने लिखा कि भारतीय सिनेमा के कालजयी दिग्गज अनुपम खेर जी ने 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग शुरू कर दी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इस ऐतिहासिक फिल्म में एक सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Agarwal Arts (@aaartsofficial)


Anupam Kher started shooting for The India House movie directed by ram vamsi krishna produced by ram charan
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

इस वीडियो में अनुपम खेर को धोती पहने हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल, उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन सफेद बाल, चश्मा और धोती को देखकर उनके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि 'द इंडिया हाउस' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। 

Actress Married Early: जेनेलिया से लेकर राधिका आप्टे तक, इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली शादी

विज्ञापन

Anupam Kher started shooting for The India House movie directed by ram vamsi krishna produced by ram charan
द इंडिया हाउस - फोटो : इंस्टाग्राम @aaartsofficial

'द इंडिया हाउस' का निर्देशन राम वामसी कृष्ण कर रहे हैं, जो इससे पहले 'भैरव गीता' और 'जोहर' बना चुके हैं। वहीं, अनुपम खेर के साथ अभिनेता निखिल भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और राम चरण की कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी द्वारा मिलकर किया जा रहा है।

Fraud: वेब सीरीज के निर्माण के नाम पर निर्माता से ठगी, जेली बीन एंटरटेनमेंट की निदेशक के खिलाफ दर्ज हुई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed