फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Angry Kareena Kapoor asks everyone to stop making it a National casualty!

मीडिया पर भड़कीं करीना, बोलीं- मेरी प्रेग्नेंसी को राष्ट्रीय आपदा ना बनाएं

Sun, 17 Jul 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Angry Kareena Kapoor asks everyone to stop making it a National casualty!
- फोटो : amar ujala
पिछले महीने खबर आई कि करीना कपूर प्रेगनेंट हैं। इस खबर की सूचना सबसे पहले उनके पति सैफ अली खान ने ही सबको दी थी। सैफ ने कहा था कि मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मेरी पत्नी करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर तक उनकी मां बनने की उम्मीद है। हम दोनों इस बात को लेकर बहुत खुश हैं। तभी से मीडिया में करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब चर्चा में हैं। मीडिया में आए दिन करीना की प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें छपती ही रहती हैं। लेकिन लगता है कि मीडिया का यूं तवज्जो देना करीना को पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेरी प्रेग्नेंसी को राष्ट्रीय आपदा ना बनाए। करीना ने कहा, 'मैं प्रेग्नेंट हूं और इसमें इतना हैरान होने वाली क्या बात है? बच्चा पैदा करना दुनिया की सबसे सामान्य घटना है। मीडिया मुझे किसी अलग शख्सियत की तरह बर्ताव करना करना बंद कर दे। मैं जो शख्स प्रेग्नेंट होने से पहले थी वही आज भी हूं। इसको राष्ट्रीय आपदा बनाना बंद करना चाहिए। हम 2016 में हैं, 18वीं शताब्दी में नहीं।' करीना ने आगे कहा कि मैं मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों से तंग आ चुकीं हूं।
विज्ञापन

 

प्रेग्नेंसी में भी फिल्म में काम करेंगी करीना

Angry Kareena Kapoor asks everyone to stop making it a National casualty!
करीना कपूर - फोटो : amar ujala
करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी के दिनों में ही सोनम कपूर स्टारर फिल्म में काम करेंगी। ऐसे में फिल्म रिलीज होने पर दर्शक पर्दे पर प्रेग्नेंट करीना को देखेंगे। नायिका प्रधान इस कहानी में क्या करीना का किरदार प्रेग्नेंट महिला का होगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंतजार करना होगा।

करीना अगस्त में निर्माता रेहा कपूर की फिल्म की शूटिंग करेंगी। करीना ने पिछले महीने ही इस फिल्म के लिए हामी भरी थी। अब उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद रेहा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। फिल्म में करीना और सोनम के साथ स्वरा भास्कर तथा शिखा तलसानिया भी होंगी।

रेहा ने कहा, ‘करीना एक मॉडर्न महिला हैं और फिल्म ऐसी ही महिलाओं के जीवन की तस्वीर होगी।’ फिल्म की शूटिंग सितंबर में खत्म हो जाएगी। वैसे करीना की प्रेग्नेंसी के बाद उनका गोलमाल-4 में काम करना संदिग्ध हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होगी। पहले कहा गया था कि करीना इस फ्रेंचाइज में रहेंगी

बच्चे के लिंग परीक्षण पर सैफ-करीना ने तोड़ी चुप्पी

Angry Kareena Kapoor asks everyone to stop making it a National casualty!
करीना
पिछले कुछ समय से लगातार करीना और सैफ को बधाईयां मिल रही थीं, वजह थी करीना का प्रेग्नेंट होना। दोनों विदेश में घूमने का भी आनंद ले रहे थे। इसी बीच एक वेबसाइट ने खबर दी कि करीना ने लंदन में अपने बच्चे का लिंग परीक्षण कराया। बताया गया कि करीना की कोख में बेटा पल रहा है। 

इस खबर के आने के बाद करीना और सैफ की जमकर आलोचना होने लगी।  ये बात सैफ और करीना तक भी पहुंच गई, दोनों के इन दिनों पटौदी में होने की खबर है। उन्होंने साफ किया है कि आखिर सारा मामला क्या है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, करीना ने इस तरह का कोई टेस्ट नहीं कराया है। इस जोड़े के प्रवक्ता ने कहा है कि सैफ और करीना कोई नादान नहीं हैं। वो अपने बच्चे के लिंग को लेकर पहले से नहीं जानना चाहते।

खबर के अनुसार, जोड़े ने अपील की है कि इस तरह से असंवेदनशील बातें ना की जाएं। इस खबर को निराधार कहते हुए उनके प्रवक्ता ने इसको किसी दिमाग की उपज कहा है, साथ ही इस बात को खत्म कर देने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed