फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anees Bazmee shared his experience with working with Feroz Khan in Welcome said he kept secret of his cancer

Firoz khan: वेलकम की शूटिंग के वक्त कैंसर से पीड़ित थे फिरोज खान, सेट पर नहीं लगने दिया अपनी तकलीफ का अंदाजा

Thu, 30 May 2024 10:17 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 30 May 2024 10:17 AM IST
सार


अनीस बज्मी फिरोज खान को याद करते हुए कहते हैं, 'मैं जब 'वेलकम' बना रहा था तब मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'उदय शेट्टी' और 'मजनू शेट्टी' का अगर कोई बॉस हो सकता है तो वे केवल फिरोज खान हो सकते हैं'।

विज्ञापन
Anees Bazmee shared his experience with working with Feroz Khan in Welcome said he kept secret of his cancer
फिरोज खान अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फिरोज खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर थे। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक अनीस बज्मी फिरोज खान को याद करते दिखे। फिरोज खान उनकी फिल्म 'वेलकम' में एक अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। आइए आपको बताते हैं अनीस बज्मी ने क्या साझा किया है। 
विज्ञापन


'वेलकम' को लेकर नहीं थे उत्साहित 
अनीस बज्मी फिरोज खान को याद करते हुए कहते हैं, 'मैं जब 'वेलकम' बना रहा था तब मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'उदय शेट्टी' और 'मजनू शेट्टी' का अगर कोई बॉस हो सकता है तो वे केवल फिरोज खान हो सकते हैं। मैंने जब फिरोज साहब को इस फिल्म के लिए बताया तब वे अपने किरदार को सुनकर उत्साहित नहीं हुए थे। बाद में मैंने उन्हें किसी तरह राजी कर लिया था'। 
विज्ञापन


Kalki 2898 AD Runtime: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर शुरू हुई नई चर्चा, इतने घंटे की हो सकती है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सेट पर कैंसर के बारे में नहीं पता चला 
अनीस बज्मी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब भी फिरोज साहब सेट पर आते थे उनमें एक अलग उत्साह देखने को मिलता था। हम में से किसी को भी उन्होंने पता नहीं चलने दिया कि वे कैंसर से लड़ रहे हैं। उन्होंने किसी को भी अपने तकलीफ और दर्द का अंदाजा नहीं लगने दिया। उनके साथ काम करके मुझे कितना कुछ सीखने को मिला। उन जैसे अभिनेता का होना आज के दौर में मुश्किल है'। 

इस एक्ट्रेस ने ठुकराया शाहरुख, सलमान और आमिर की फिल्मों का ऑफर

फेफड़ों के कैंसर से हुआ था निधन 
फिरोज खान का निधन साल 2009 में हुआ था। अनीस बज्मी कहते हैं, 'जब मैं 'नो एंट्री' के उनके घर डिनर के लिए गया था तब मैंने उन्हें उनके कई डायलॉग सुनाए थे। वे सुनकर काफी खुश हुए और बोले अनीस तुम्हें ये सब याद है। मैंने उनसे कहा कि आपने इतना अच्छा काम किया है की डायलॉग याद रहना लाजमी है। वे इतने बड़े स्टार थे, लेकिन 'वेलकम' में वे एक छोटी सी भूमिका के लिए तैयार हो गए थे। यह अपने आप में एक बड़ी बात है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed