फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again Box Office Clash says Why Should I Call Ajay Devgn

Anees Bazmee: अनीस ने भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस टकराव पर कही बड़ी बात, बोले- हर फिल्म की किस्मत...

Mon, 16 Sep 2024 03:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें निर्देशक अनीज बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन शामिल हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑाफिस पर टकराएंगी। अनीज ने इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बॉक्स ऑफिस टकराव पर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again Box Office Clash says Why Should I Call Ajay Devgn
अनीज बज्मी-भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, aneesbazmee

विस्तार

निर्देशक अनीस बज्मी की आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 का प्रमोशन लगातार जारी है। फिल्म को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं। अनीज ने इन दोनों फिल्मों के बीच होने वाले टकराव के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्में हैं। ये दोनों ही 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्में इस दिवाली रिलीज होने वाली हैं। यह पहली बार नहीं है कि दिवाली के मौके पर बड़ी फिल्में आपस में टकरा रही हैं। देखा जाए तो दोनों ही फिल्में बड़े बजट की हैं और दोनों ही फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दोनों ही फिल्में एक ही तारीख को रिलीज होंगी, ऐसे में क्या कोई फिल्म आगे बढ़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीस और टी-सीरीज ने बार-बार कहा है कि भूल भुलैया 3 अपनी रिलीज की तारीख नहीं बदलेगी।
विज्ञापन


क्या बदलेगी भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म के टकराव पर चर्चा की है। इस पर अनीज ने कहा कि उन्होंने इस पर कोई चर्चा नहीं की है और कहा कि यह फैसला निर्माताओं का है। अनीज ने कहा, "मुझे उनसे क्यों बात करनी चाहिए? यह निर्माताओं के बीच का व्यावसायिक निर्णय है, और मैं सिर्फ निर्देशक हूं। सिंघम अगेन की टीम दिवाली पर रिलीज पर जोर दे रही है। दोनों फिल्मों के बीच टकराव अच्छी बात नहीं है। मुझे पता है कि हमने भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट एक साल पहले ही घोषित कर दी थी, लेकिन हम क्या कर सकते हैं? मैंने हमेशा यह कहा है कि एक अच्छी फिल्म को चलने के लिए डेट की जरूरत नहीं होती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


भूल भुलैया 3 की रिलीज को लेकर अनीज ने कहा 
अनीज ने आगे कहा, "मैं बॉक्स-ऑफिस के आंकड़ों और रिलीज की तारीखों में शामिल होने वाला आखिरी व्यक्ति हूं। ये निर्णय और आंकड़े निर्माता और वितरकों द्वारा तय किए जाते हैं। टकराव से उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दोनों फिल्में अच्छी दिख रही हैं, इसलिए दोनों बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। अजय, अक्षय और रोहित बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे जानते हैं कि अनीस भाई हमें फिल्म की तारीख बदलने के लिए कभी नहीं बुलाएंगे। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।''


भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में विद्या बालन की मंजूलिका के किरदार में वापसी हो रही है। इस बार कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी भी फिल्म में नजर आएंगी। सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। हालांकि, इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आएंगे। प्रशंसकों को इन दिनों की फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Lal Salaam: रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगा लाल सलाम का अनकट वर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed