फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya reveals what Ahaan Panday told her before Saiyaara released shares an acting tip by Shah Rukh Khan

'सैयारा' की रिलीज से पहले अहान पांडे ने अनन्या को बताया था सीक्रेट, शाहरुख खान ने दी थी एक्टिंग की ये टिप्स

Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने अपने कजिन अहान पांडे के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि शाहरुख खान ने उन्हें कौन सी टिप्स दी थी।

विज्ञापन
Ananya reveals what Ahaan Panday told her before Saiyaara released shares an acting tip by Shah Rukh Khan
अनन्या पांडे, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल दो नए कलाकारों की फिल्म 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। हम बात कर रहे हैं 'सैयारा' की, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया। इस फिल्म ने पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए। लेकिन क्या आपको पता है कि अहान पांडे डेब्यू से पहले काफी नर्वस थे? इस बारे में उन्होंने अनन्या पांडे को बताया भी था।
विज्ञापन
Trending Videos

अहान के बारे में क्या बोलीं अनन्या? 
हाल ही में अनन्या पांडे इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट (IFP) में शामिल हुईं। उन्होंने यहां 'सैयारा' की रिलीज से पहले अहान पांडे के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। अनन्या ने कहा 'मेरे भाई अहान की फिल्म 'सैयारा' के बारे में कोई नहीं जानता था। किसी को यह भी नहीं पता था कि यह फिल्म आ रही है। अहान को कोई नहीं जानता था। अनीत को कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि फिल्म के आने से 3-4 दिन पहले मेरी अहान से क्या बात हुई थी। अहान कह रहा था मुझे नहीं पता क्या होगा। मैं उम्मीद करता हूं लोग मेरी फिल्म देखेंगे। मैं कह रही थी कि लोग फिल्म देखेंगे। पहले दिन इसने 22 करोड़ कमाए, जो कि काफी अच्छा कलेक्शन था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya reveals what Ahaan Panday told her before Saiyaara released shares an acting tip by Shah Rukh Khan
सैयारा बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अनन्या को दी टिप्स
अनन्या ने बताया कि शाहरुख खान ने उनको एक्टिंग की टिप्स दी। उन्होंने कहा 'शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि जब कोई सीन हो जिसमें कोई मर जाता है या ऐसा ही कुछ होता है, तो यह सोचने के बजाय कि वह व्यक्ति मर गया है, यह सोचो कि उसके बिना जिंदगी कैसी होगी। जैसे कि जिंदगी चल रही लेकिन वह इंसान यहां नहीं है। या उस इंसान के साथ बिताए खुशी के पलों के बारे में सोचना और वो आपको दुखी कर देगा।'

अनन्या का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed