फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Show KBC 15 has a Special Connection with film RRR Natu Natu song see promo

KBC 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी चला 'आरआरआर' का जादू, अमिताभ बच्चन के शो से जुड़ा 'नाटू नाटू' का कनेक्शन

Mon, 08 May 2023 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 May 2023 12:43 PM IST
सार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति से टेलीविजन जगत में वापसी करने वाले हैं। शो के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू किया जा चुका है और अब कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल भी पूछे जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Show KBC 15 has a Special Connection with film RRR Natu Natu song see promo
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर टेलीविजन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन आने वाला है। जानकारी सामने आ रही है कि अभी शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। जो दर्शक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने की चाहत रखते हैं, उन्होंने रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। अपने चहेते स्टार अमिताभ से मिलना और हॉट सीट पर उनके सामने बैठना हर फैन का सपना है। जिसे पूरा करने के लिए लिए रजिस्ट्रेशन की होड़ भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इसके सावल भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन

केबीसी से जुड़ा 'आरआरआर' का कनेक्शन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति से टेलीविजन जगत में वापसी करने वाले हैं। शो के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू किया जा चुका है और अब कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल भी पूछे जाने लगे हैं। मेकर्स ने इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जो फिल्म आरआरआर के निर्देशक राजामौली से जुड़ा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रोमो में पूछा यह सवाल
हाल ही में, कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल भी हो रहा है। इस प्रोमो में मेकर्स ने दर्शकों के लिए नौवा सवाल पूछा है, जो फिल्म आरआरआर से है। प्रोमो में पूछा गया कि ऑस्कर में नाटू नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटगरी में एमएम कीरावानी के साथ किसे अवॉर्ड दिया गया है?

Kangna Ranaut: 'व्यक्ति के नहीं, सिस्टम के खिलाफ बोलती हूं', बॉयकॉट-करण जौहर से दुश्मनी पर बोलीं कंगना

विज्ञापन

रात तक भेजने होंगे सही जवाब
मेकर्स ने इस सवाल के साथ जवाब में चार ऑप्शन दिए गए हैं और रात नौ बजे से इसे एसएमएस के जरिए भेजना है। इस प्रोमो को इंस्टाग्राम पर सोनी के हैंडल से शेयर किया गया है। बता देंं कि इस सवाल का जवाब चंद्रबोस है। चंद्रबोस ने ही आरआरआर के इस अवॉर्ड विनिंग गाने को लिखा है। बता दें कि साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत हुई थी। जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। जिसके बाद से अमिताभ इस शो का चेहरा बन गए। 2007 में इसके तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed