फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ameesha Patel Praise Akshaye Khanna for the Film Dhurandhar Acting Performance

‘परफॉर्मेंस से देश को हैरान कर दिया’, अमीषा पटेल ने फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए अक्षय खन्ना को जमकर सराहा

Tue, 09 Dec 2025 10:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Dec 2025 10:09 PM IST
सार

Ameesha Patel Praise Akshaye Khanna Acting In Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह हैं लेकिन अक्षय खन्ना के अभिनय की ज्यादा तारीफ हो रही है। इस एक्टर की पुरानी को-स्टार अमीषा पटेल ने भी उनके काम को सराहा है। 

विज्ञापन
Ameesha Patel Praise Akshaye Khanna for the Film Dhurandhar Acting Performance
अमीषा पटेल ने शेयर की अक्षय खन्ना के साथ पुरानी फोटो - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मंगलवार को अमीषा पटेल ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अक्षय खन्ना की एक्टिंग को जमकर सराहा रही हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में उन्होंने रहमत डकैत का किरदार निभाया है। हर कोई इस किरदार में अक्षय खन्ना के अभिनय को सराहा रहा है। अमीषा ने भी अक्षय के साथ फिल्म ‘हमराज’ में काम किया था, तो अपने को-एक्टर की तारीफ करने से वह भी नहीं चूकी हैं। जानिए, अमीषा ने अक्षय के बारे में क्या कहा? 

विज्ञापन

अक्षय को बताया सीधा और बिना घमंड वाला इंसान
अमीषा पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अक्षय खन्ना तब भी ग्रेट थे और अब भी ग्रेट हैं। मैं उन्हें प्यार से अक्षु कहती हूं। वह सीधे-सादे और बिना घमंड से भरे इंसान हैं।’ अमीषा आगे लिखती हैं, ‘फिल्म हमराज के प्रमोशन के दौरान हम दोनों लंदन में थे। मेरा कजिन पेरिस से आया था, हमने उसके साथ डिनर किया था। आज वह यादें ताजा हो गईं। मुझे नहीं लगता है कि अक्षय को पता भी होगा कि उन्होंने इस साल अपनी परफॉर्मेंस से पूरे देश को हैरान कर दिया है।’ इस मैसेज को शेयर करने के साथ ही अमीषा ने अपनी और अक्षय की पुरानी फोटो भी शेयर की है। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय खन्ना, जानिए 'धुरंधर' अभिनेता की कुल नेटवर्थ
 
‘हमराज 2’ की फैंस करने लगे डिमांड 

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के दमदार नेगेटिव किरदार को देखकर फैंस ‘हमराज 2’ की डिमांड करने लगे हैं। साल 2002 में फिल्म ‘हमराज’ रिलीज हुई, तब यह काफी चर्चा रही थी। इसमें अक्षय खन्ना ने ग्रे शेड कैरेक्टर निभाया था। इस फिल्म में बॉबी देओल और अमीषा पटेल भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed