फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie Actor Varun Sharma Talks about His upcoming Movie

Varun Sharma: 'मैं मम्मी के साथ अपनी हर फिल्म थिएटर में देखने जाता हूं'; अमर उजाला संवाद में वरुण का खुलासा

Wed, 24 Dec 2025 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Dec 2025 04:01 PM IST
सार

Varun Sharma: अपने फैंस के बीच अपने किरदार 'चूचा' के लिए लोकप्रिय अभिनेता वरुण शर्मा ने हाल ही में अमर उजाला के वैचारिक कार्यक्रम संवाद में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बात की।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie Actor Varun Sharma Talks about His upcoming Movie
Varun Sharma - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री वरुण शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे शालिनी पांडे और पुलकित सम्राट के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। पुलकित के साथ उनकी केमस्ट्री फिल्म 'फुकरे' से ही खूब पसंद की जाती है। बीते दिनों वरुण अमर उजाला के हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने करियर और फिल्म पर मजेदार चर्चा की...

विज्ञापन

दर्शक आपको और पुलकित सम्राट को 'हनी' और 'चूचा' के किरदार में देखते हैं। आप दोनों को साथ में फिल्म करने के लिए काफी पैसे भी मिले हैं, लेकिन आपने मना कर दिया?
वरुण शर्मा:
यह काफी हद तक सच है। हमें लोगों ने काफी अप्रोच किया।

क्या 'फुकरे 4' पाइपलाइन में है?
वरुण शर्मा:
जो आपका सवाल है, वही हमारा भी सवाल है। हम उम्मीद करते हैं कि 'फुकरे 4' जल्दी बने। वह अब फिल्म से ज्यादा इमोशन है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सिनेमा और ओटीटी की बात होती है। आप फ्यूचर कहां देखते हैं?
वरुण शर्मा: बहुत सारे नए माध्यम आ गए हैं। हर जगह फ्यूचर है। बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म बहुत सारा कंटेंट बना रहे हैं। टीवी, माइक्रो ड्रामा, मूवीज, कंटेंट क्रिएशन...इतना सारा कंटेंट है कंज्यूम करने के लिए तो उतना ही रोजगार भी है। मुझे याद है कि हम या तो फिल्मों के ऑडिशन देते थे, एड के देते थे या टेली फिल्म्स और टेलीविजन के। ओटीटी के आने से कितने सारे क्रू, टेक्नीशियन और एक्टर्स, कितने सारे लोगों को काम करने का मौका मिला है। सिनेमा और क्रिकेट दो ऐसी चीजें हैं, जो लोगों की रगों में हैं। शनिवार और रविवार की सुबह बच्चों के साथ पार्क जाना होता है, शॉपिंग होती या फिल्म देखने जाना होता है। 

विज्ञापन

फिल्म का नाम क्योंकि 'राहु केतु है, क्या आप ज्योतिष में यकीन करते हैं? क्या आपने कभी ऐसा पढ़ा कि आज मेरी राशि में क्या लिखा है?
वरुण शर्मा: मैं ज्योतिष में यकीन रखता हूं। विश्वास ही है, हर चीज में। मेरा जन्मस्थान पंजाब में जालंधर है। शुरू से हम घरवालों को और बड़ों को देखते आ रहे हैं। वहीं से यह सारी चीजें डेवलप हुई हैं। स्कूल में राशि मैं तब जरूर पढ़ता था, जब कोई क्रश होता था तो उसके साथ ग्रह नक्षत्र मिलाने के लिए।

Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie Actor Varun Sharma Talks about His upcoming Movie
वरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

क्या सोशल मीडिया पर प्रेशर फील होता है?
वरुण शर्मा: सोशल मीडिया बहुत व्यापक दुनिया है। वहां प्रेशर फील होता है। अगर फील नहीं होता तो आपको फील कराया जाता है। मेरे जीवन का एक रूल है कि हम जब भी छुट्टी पर जाते हैं तो हम अपना फोन ही नहीं लेकर जाते हैं, चाहें दोस्तों के साथ जाएं या परिवार के साथ। इस तरीके से छुट्टियां एंजॉय करना आसान हो गया है। लोगों का जीवन मोबाइल से शुरू होकर मोबाइल पर खत्म हो रहा है। इसमें परिवर्तन हमें ही करना होगा। बैलेंस करके चलना पड़ेगा। मैंने एक महीने के लिए एक चीज ट्राई की थी। सोने से एक घंटे पहले और उठने के एक घंटे बाद फोन नहीं देखूंगा। मैंने यह प्रयोग किया और मेरी लाइफ अच्छी हो गई। 

क्या आप पब्लिक का रिएक्शन देखने के लिए छिपकर हॉल में फिल्म देखने गए हो लोगों के बीच जाकर?
वरुण शर्मा: मैं अपनी पहली फिल्म अपनी मम्मी और बहन के साथ देखने गया था। पिक्चर खत्म हुई तो दीदी रोने लगी। मैंने कहा दीदी यार कॉमेडी फिल्म थी। सब हंस रहे हैं और आप रो रहे हो। उन्होंने कहा, वरुण मैं पिछले ढाई घंटे से पिक्चर नहीं देख रही थी। मैं ये देख रही थी कि यहां से पर्दे तक के सफर में क्या हुआ है? मैं अपनी मम्मी के साथ थिएटर में हर फिल्म देखने जाता ही हूं।

फिल्म 'राहु केतु' के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
वरुण शर्मा: 16 जनवरी 2026 को यह फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म को देखकर आपकी दिशा और दशा दोनों बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed