फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amaal Malik Get Hurts From His Breakup During Kabir Singh Girlfriend Left Him Because Of His Religion

Amaal Malik: ब्रेकअप के बाद डीडीएलजे के शाहरुख खान बन गए थे अमाल, छोड़ने पर गर्लफ्रेंड से कह दी ये बड़ी बात

Sat, 12 Jul 2025 08:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

Amaal Malik On His Breakup: कई रोमांटिक गाने देने वाले संगीतकार अमाल मलिक का खुद का ब्रेकअप काफी दर्दनाक रहा था। जानिए इसके बाद अमाल ने क्या किया था।

विज्ञापन
Amaal Malik Get Hurts From His Breakup During Kabir Singh Girlfriend Left Him Because Of His Religion
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@amaal_mallik

विस्तार

गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने कई रोमांटिक गाने दिए हैं, जो लोगों की प्ले लिस्ट में हमेशा ऊपर रहते हैं। अब कई रोमांटिक गाने देने वाले अमाल मलिक ने अपने सबसे दर्दभरे ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है। अमाल ने बताया कि आखिर क्यों उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन

इसलिए गर्लफ्रेंड ने अमाल को छोड़ा
सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान अमाल ने अपने पुराने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें उनके मुस्लिम होने और संगीतकार होने को उनके माता-पिता द्वारा नापसंद किए जाने के कारण छोड़ दिया था। जिसके बाद वो काफी टूट गए थे। ये ब्रेकअप तब हुआ जब अमाल रोमांटिक फिल्म ‘कबीर सिंह’ के गाने बना रहे थे। संगीतकार ने बताया कि ‘कबीर सिंह’ पर काम करना मेरे लिए सबसे बड़ा दिल टूटने वाला अनुभव था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं इमोशनल तौर पर बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उस समय मैं जिस लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, उसने किसी और से शादी कर ली थी। हमने 2014 से 2019 तक पांच साल तक डेटिंग की। लेकिन उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाए।

विज्ञापन

ब्रेकअप से बुरी तरह टूट गए थे अमाल
सिंगर-म्यूजीशियन ने आगे बताया कि मैं एक कार्यक्रम करने ही वाला था कि उसने मुझे फोन किया और कहा कि वह शादी कर रही है, लेकिन अगर मैं उसके पास गया तो वह भाग जाएगी। मुझे लगता है कि मेरे अंदर का डीडीएलजे वाला शाहरुख जाग उठा और मैंने कहा कि नहीं अगर तुम्हारे माता-पिता मेरे धर्म को स्वीकार नहीं कर सकते और मेरे करियर का सम्मान नहीं कर सकते, तो मैं तुम्हें शुभकामनाएं देता हूं। इस घटना ने मुझे बहुत तोड़ दिया। खासकर इसलिए क्योंकि लोग अक्सर मेरे पिता की वजह से मुझे मुसलमान मान लेते हैं। जबकि मेरी मां सारस्वत ब्राह्मण हिंदू हैं और जब भी मुझे अकेलापन महसूस होता है, तो मैं मुंबई के बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च जाता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो हुआ अच्छे के लिए हुआ
हालांकि अब अमाल का मानना है कि जो हुआ वो अच्छे के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे उस वक्त यह समझने की जरूरत थी, ताकि वे समझ सकें कि अगर कोई उन्हें उनके उपनाम या बॉलीवुड में उनकी पहचान के आधार पर आंक रहा है, तो उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपनी जिंदगी में खुले विचारों वाले लोगों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed