फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aly Goni shared his thoughts on Asim Riaz controversy of Khatron Ke Khiladi Season 14

Aly Goni: अली गोनी ने किया आसिम रियाज का समर्थन, कहा- अगर वह इतना आक्रामक दिखे, तो उन्हें उकसाया गया होगा

Tue, 27 Aug 2024 06:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 27 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में आसिम रियाज को उनके बुरे बर्ताव के लिए शो से बाहर कर दिया गया था, जिस पर अब टीवी के लोकप्रिय अभिनेता अली गोने ने अपनी राय जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
Aly Goni shared his thoughts on Asim Riaz controversy of Khatron Ke Khiladi Season 14
आसिम रियाज- अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @alygoni/asimriaz77

विस्तार

जिस तरह से 'खतरों के खिलाड़ी 14' से आसिम रियाज बाहर हुए, उस पर काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर आसिम को काफी समर्थन भी मिला। वहीं, उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब इस पर मशहूर टीवी अभिनेता अली गोनी ने भी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ट्रोल्स उन्हें प्रभावित नहीं करते। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो करने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस बीच आसिम रियाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आसिम एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन फिर भी, 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर होने के बाद उन्हें नफरत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अली गोनी ने किया आसिम का समर्थन
अली गोनी हाल में ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर नजर आए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आसिम आक्रामक थे। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह उनका स्वभाव है; उन्हें वो सब पसंद नहीं आया।" अभिनेता ने कहा कि ट्रोलर्स को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। यह उनके और चैनल के बीच की समस्या थी, और चैनल ने इस पर फैसला भी किया। अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने  शो के एपिसोड नहीं देखे हैं, लेकिन उन्होंने आसिम वाले एपिसोड देखा है। उन्होंने कहा कि अगर ये सब दिखाया गया है, तो निश्चित रूप से बहुत कुछ हुआ होगा और काफी कुछ एडिट भी किया गया होगा। 
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' की रिलीज में बदलाव की अफवाहों के बीच, निर्माता दिल राजू ने साफ की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

'आसिम को उकसाया गया होगा'
आसिम रियाज का समर्थन करते हुए अली ने कहा, "अगर वह इतनी आक्रामक प्रतिक्रिया दे रहे थे, तो उन्हें उकसाया गया होगा।" इस बीच उन्होंने याद करते हुए कहा कि कैसे हर्ष लिंबाचिया और आदित्य नारायण के बीच भी उनके सीजन, खतरों के खिलाड़ी 9 के दौरान गलतफहमी हुई थी। उन्होंने बताया कि कैसे बाकी प्रतियोगियों ने दोनों को समझा कर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। अभिनेता ने आगे कहा, " बाकी 10-12 लोग जो खड़े थे, अगर उन्होंने आसिम को शांत करने की कोशिश की होती, तो ऐसा नहीं होता। हर कोई उसे भड़का रहा था, इसलिए ऐसा हुआ। यह बिग बॉस नहीं है।" 
गलत काम करते हुए पकड़े गए ये सितारे, हुई जमकर किरकिरी
'आसिम के स्वाभाव में है आक्रामकता'
अली ने आगे कहा कि हर किसी का एक खास स्वभाव होता है, आसिम के स्वाभाव में आक्रामकता है। उन्होंने आगे कहा, "मैं उसे बचपन से जानता हूं। उसमें आक्रामकता है। मुझे नहीं पता कि उसने रोहित सर के साथ गलत व्यवहार किया या नहीं, और अगर उसने किया, तो वह गलत है। वहां खड़े अन्य 10-12 लोगों को मामले को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन वो और हीरो बनने की कोशिश कर रहे थे।" बताते चलें कि आसिम के व्यवहार के लिए उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' से बाहर कर दिया गया था। 

Vekh Sohneyaa: गुरफतेह पीरजादा के प्यार में गिरफ्तार दिखीं अनन्या पांडे, दिल छू रहा कॉल मी बे का पहला गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed