Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
Allahabad HC On Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज का रास्ता अब साफ हो गया है। क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अक्षय और अरशद वारसी की फिल्म को बड़ी राहत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। हालांकि, फिल्म के रिलीज से पहले ही कुछ वकीलों ने इसे लेकर नाराजगी जता दी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फिल्म के गीत ‘भाई वकील है’ के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। साथ ही फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसे फिलहाल कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट में ‘जॉली एलएलबी 3’ के गीत ‘भाई वकील है’ को लेकर और फिल्म में न्यायपालिका व कानूनी पेशे को को बदनाम करने के आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति बृज राज सिंह की खंडपीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। पीठ की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि उन्हें गाने के बोल या फिल्म के ट्रेलर या टीजर में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिससे कानूनी बिरादरी को बदनाम किया जा सके, जैसा कि दोनों याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था। इसलिए फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।
याचिकाकर्ताओं ने दिए थे यह तर्क
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में अदालत से ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज रोकने, उसके गीत ‘भाई वकील है’ को हटाने, सीबीएफसी प्रमाणन रद्द करने और वकीलों व न्यायपालिका को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाने के लिए निर्माताओं से माफी मांगने का अनुरोध किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि फिल्म के प्रोमो वकीलों की गरिमा को कम करते हैं और छात्रों को इस पेशे में आने से हतोत्साहित करते हैं। हालांकि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे गाने या ट्रेलर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा और उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
यह खबर भी पढ़ेंः Arshad Warsi: 'जॉली एलएलबी 3' के बाद शाहरुख खान की फिल्म से जुड़े अरशद वारसी, पोस्ट के जरिए दी अपडेट
19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित 'जॉली एलएलबी 3' हिट कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।