फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   All We Imagine as Light actors seen on the red carpet at Cannes 2024 Chhaya Kadam Kani Kusruti Payal Kapadia

Cannes 2024: रेड कार्पेट पर नजर आए 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार, छाया कदम के लुक ने खींचा ध्यान

Fri, 24 May 2024 10:12 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 10:12 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। इन सभी में से छाया कदम का लुक सबसे निराला रहा। 

विज्ञापन
All We Imagine as Light actors seen on the red carpet at Cannes 2024 Chhaya Kadam Kani Kusruti Payal Kapadia
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार - फोटो : एक्स- @Festival_Cannes

विस्तार

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा हैं। इस फेस्टिवल में हाल ही में, 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस फिल्म को पायल कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकार रेड कार्पेट पर भी दिखाई दिए।

विज्ञापन


Prem Nagar: 'प्रेम नगर' की रिलीज को पूरे हुए 50 साल, जानिए हेमा मालिनी-राजेश खन्ना की दस सुपरहिट फिल्में
विज्ञापन


अलग अंदाज में दिखीं छाया कदम
कान फिल्म फेस्टिवल के एक्स हैंडल पर 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकारों के रेड कार्पेट लुक को साझा किया गया है। इन तस्वीरों में दिव्य प्रभा, छाया कदम, हृदयु हारून, रणबीर दास, कनी कुसरुति, जूलियन ग्राफ, थॉमस हाकिम और पायल कपाड़िया को देखा जा सकता है। इन सभी में से छाया कदम का लुक सबसे निराला रहा। बता दें कि छाया ने 'लापता लेडीज' में मंजू का किरदार निभाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है फिल्म की कहानी ?
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में दो महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिनका जीवन आपस में जुड़ा होता है। अभिनेत्री कनी कुसरुति ने नर्स प्रभा का किरदार निभाया है और दिव्या प्रभा ने उनकी रूममेट अनु का किरदार अदा किया है। फिल्म में दोनों के जीवन की उथल-पुथल देखने को मिलती है। मालूम हो कि इस फिल्म को भारत और फ्रांस के सहयोग से बनाया गया है।

Kal Ho Naa Ho: अब ऐसे दिखते हैं 'कल हो ना हो' के शिव और जिया, दोनों ही एक्टिंग से हैं दूर

पायल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने जीता था अवॉर्ड
यह पहला मौका नहीं है, जब पायल कपाड़िया की कोई फिल्म कान में दिखाई जा रही हो। साल 2021 में उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए गोल्डन आई पुरस्कार जीता था। यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात थी। अब दो साल बाद फिर से उनकी एक और फिल्म कान फेस्टिवल में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Cannes: ला सिनेफ की दौड़ में 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने मारी बाजी, तीसरी विजेता बनीं मेरठ की मानसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed