फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alka Yagnik Health Update she is not in condition to take new work hearing power affected

अब कैसी है अल्का याग्निक की तबीयत? नया काम लेने पर कही ये बात; बताया कैसे गाने सुनना चाहती हैं सिंगर

Tue, 31 Mar 2026 09:26 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 31 Mar 2026 09:26 AM IST
सार

Alka Yagnik Health Update: अल्का याग्निक ने पिछले साल बताया था कि वह एक बीमारी से पीड़ित हैं। अब उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत कैसी है?

विज्ञापन
Alka Yagnik Health Update she is not in condition to take new work hearing power affected
अल्का याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम@therealalkayagnik

विस्तार

अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। इन दिनों वह बीमार चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत के बारे में एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि वह अभी भी उस बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले साल बताया था। 
विज्ञापन

बीमारी ने जिंदगी को बदला
एनडीटीवी के साथ बातचीत में अलका याग्निक ने अपनी सेहत के बारे में बताया। एक वायरल संक्रमण के कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई थी। इससे उनकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आए जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। इसने उन्हें उस चीज से भी दूर कर दिया है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वह है गाना।

बॉलीवुड में काम करने पर क्या बोले नागा चैतन्य? आमिर के साथ इस फिल्म से किया था हिंदी फिल्मों में डेब्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

नया काम लेने की स्थिति में नहीं सिंगर
2024 में पता चला था कि सिंगर 'सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस' (सुनने की नस में खराबी) से जूझ रही हैं। इससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई थी।  अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने के बाद से, अलका याग्निक ने खुद को लोगों की नजरों से दूर ही रखा है। हालांकि संगीतकार अभी भी उनसे संपर्क करते हैं, इस उम्मीद में कि शायद वह वापस आ जाएं। मगर उन्होंने बताया कि वह अभी कोई नया काम लेने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

Alka Yagnik Health Update she is not in condition to take new work hearing power affected
अल्का याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम@therealalkayagnik
अलका याग्निक का आखिरी गाना
उनका आखिरी गाना, 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म का 'नरम कालजा' था, जिसे ए.आर. रहमान ने संगीत दिया था। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। अब उनके करियर में एक ठहराव जैसा लगता है।

म्यूजिक में बदलाव पर क्या बोलीं सिंगर?
सिंगर ने आज के संगीत के बारे में अपनी राय बेबाकी से जाहिर की। उनके मुताबिक संगीत जगत में आए बदलाव को नजरअंदाज करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'आज के संगीत ने अपनी आत्मा खो दी है। सुनने के लिए कुछ ऐसा संगीत वापस लाया जाना चाहिए, जिसमें आत्मा हो।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed