फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Prabhas Kajal Aggarwal Mohanlal Vishnu Manchu Movie Kannappa new song Sri Kala Hasti release

Kannappa Song: 'कन्नप्पा' का नया गाना 'श्री काल हस्ती' हुआ रिलीज, महादेव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

Wed, 28 May 2025 09:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 May 2025 09:29 PM IST
सार

Kannappa Movie Sri Kala Hasti Song: फिल्म 'कन्नप्पा' का गाना 'श्री काल हस्ती' आज बुधवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Prabhas Kajal Aggarwal Mohanlal Vishnu Manchu Movie Kannappa new song Sri Kala Hasti release
'कन्नप्पा' का गाना 'श्री काल हस्ती' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'कन्नप्पा' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले मेकर्स इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। आज बुधवार को फिल्म का गाना 'श्री काल हस्ती' जारी हुआ है। इस गाने में अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार महादेव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

Akshay Kumar Prabhas Kajal Aggarwal Mohanlal Vishnu Manchu Movie Kannappa new song Sri Kala Hasti release
'कन्नप्पा' का गाना 'श्री काल हस्ती' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

भगवान शिव को समर्पित है गाना
गाने में अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल को भगवान शिव और पार्वती के रूप में देखा जा सकता है। गाने में भगवान शिव की शक्तियों और खूबियों को दिखाया गया है। महादेव अपने भक्तों की भक्ति की परीक्षा किस तरह लेते हैं, इसे दिखाया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
इस गाने पर यूजर्स के सकारात्मक कमेंट्स आ रहे हैं। गाने को सुन लोग भक्ति भाव में डूब गए हैं। 'कन्नप्पा' माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म है। यह 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मुकेश कुमार सिंह ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में मोहन बाबू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारे नजर आएंगे। मोहन बाबू के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बनी यह पैन इंडिया फिल्म है। 

Padma Awards: अशोक श्रॉफ से लेकर अनंत नाग तक, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हुए ये कलाकार

विज्ञापन

वीएफएक्स सीन वाली 'कन्नप्पा' की हार्ड ड्राइव चोरी
हाल ही में फिल्म 'कन्नप्पा' की वह हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है, जिसमें फिल्म के वीएफएक्स सीन थे। मेकर्स ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव निर्माता ने हैदराबाद के फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसी हार्ड डिस्क में फिल्म के अहम वीएफएक्स सीन हैं। निर्माता की ओर से फिल्म वीएफएक्स सीन वाली हार्ड डिस्क की चोरी का आरोप लगाया गया है। 'कन्नप्पा' के निर्माता ने अज्ञात लोगों द्वारा हार्ड डिस्क चोरी करने का आरोप लगाया है। फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed