फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akelli Actor Tsahi Halevi Sings Shah Rukh Khan Song Tujhe dekha toh Ye Jaana Sanam From Kajol Film DDLJ

Tsahi Halevi: इजराइली एक्टर त्साही हलेवी ने गाया DDLJ का गाना, शाहरुख के इस 28 साल पुराने गाने के हुए मुरीद!

Fri, 12 Apr 2024 10:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

'फौदा' और 'द कॉप्स' में नजर आ चुके अभिनेता त्साही हलेवी की आवाज बेहद शानदार है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म के गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ गाया है। 28 साल बाद भी शाहरुख खान का ये गाना दर्शकों को खूब पसंद है।

विज्ञापन
Akelli Actor Tsahi Halevi Sings Shah Rukh Khan Song Tujhe dekha toh Ye Jaana Sanam From Kajol Film DDLJ
इजराइली एक्टर त्साही हलेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इजराइली एक्टर त्साही हलेवी काफी लोकप्रिय हैं। वह पिछले साल नुसरत भरूचा के साथ फिल्म 'अकेली' में नजर आए थे। हाल ही में अभिनेता ने शाहरुख की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म का गाना गाया है। त्साही हलेवी ने शाहरुख और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया। उन्होंने इस गाने की कुछ पंक्तियां गाईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

28 साल बाद भी बना दर्शकों का पसंदीदा गाना

'फौदा' और 'द कॉप्स' में नजर आ चुके अभिनेता त्साही हलेवी की आवाज बेहद शानदार है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म के गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ गाया है। 28 साल बाद भी शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस रोमांटिक फिल्म के गाने दर्शकों को आज भी उतने ही पसंद हैं। त्साही हलेवी ने इस गाने को गाकर दर्शकों का दिल छू लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा त्साही का गाना

त्साही हलेवी ने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की कुछ लाइनें गाई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट कर त्साही की शानदार आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। दर्शकों को उनके द्वारा गाया गया ये गाना काफी पसंद आ रहा है। उनके द्वारा हिंदी गाने को बखूबी गाते हुए देखकर फैंस आश्चर्यचकित रह गए हैं।  



Nora Fatehi: भारतीय पुरुषों पर ऐतबार नहीं करतीं नोरा फतेही! बोलीं- अब अपने काम पर लगाना चाहती हूं पूरा ध्यान


इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू 

वर्कफ्रंट की बात करें तो त्साही ने नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' से ही बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। ये फिल्म बीते साल 2023 में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। त्साही ने फिल्म में बेहद अहम रोल निभाया था।  

Priyamani: जवान में नयनतारा को शाहरुख खान जितना मिला महत्व, प्रियामणि ने की महिला प्रधान फिल्मों पर बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed