आकांक्षा चमोला ने फिर किए बड़े खुलासे, कहा- ‘गौरव से नहीं लूंगी दूसरी शादी की सलाह’; तलाक के बाद रहेंगी अकेले
Akansha Chamola: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में शो ‘लॉकअप’ में गौरव खन्ना से तलाक का खुलासा किया था। अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी पर भी खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब शो के कंटेस्टेंट राम कपूर के साथ एक्ट्रेस ने दूसरी शादी पर भी खुलकर बात की।
मैं कभी भी गौरव से शादी की सलाह नहीं लूंगी
हाल ही में एक एपिसोड के दौरान, जब को-कॉन्टेस्टेंट राम कपूर ने कहा कि आकांक्षा दूसरी शादी के लिए गौरव खन्ना से सलाह ले सकती हैं, तो आकांक्षा चमोला ने तुरंत इस बात को ठुकरा दिया।
राम कपूर ने कहा, ‘गौरव खन्ना अच्छे इंसान हैं। क्या उन्होंने तुम्हारे साथ गलत व्यवहार किया?’ इस पर आकांक्षा ने दोनों सवालों का जवाब ‘नहीं’ में दिया।
राम ने आगे कहा, ‘ये कुछ वैसा ही है जैसे गौतमी का मामला है। उनके पहले पति भी अच्छे इंसान थे। इससे तुम्हें भी मदद मिलेगी। अगर तुम्हें दूसरी शादी की सलाह चाहिए, तो गौरव सबसे अच्छे हैं।’
इस पर आकांक्षा ने तुरंत जवाब दिया, ‘ये समाज की बात नहीं है। मैं कभी भी गौरव से शादी की सलाह नहीं लूंगी।’
राम ने क्या कहा?
राम ने आगे कहा, ‘मैं तुम्हें इस देश की एक सच्चाई बताता हूं। कुछ जगहों पर लोग उसे घर किराए पर नहीं देंगे, क्योंकि वो सिंगल है, तलाकशुदा है या एक महिला है। आप गलत इंसान के साथ खुश नहीं रह सकते।
आपको ऐसा इंसान चाहिए जो आपको समझ सके। तुम्हारे जैसी लड़की को संभालना आसान नहीं है, ये एक चैलेंज है। गौतमी मुझे हर दिन चैलेंज करती हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है क्योंकि मैं खुद ये करना चाहता हूं। तुम्हें भी ऐसा ही इंसान चाहिए, लेकिन भारत में ये आसान नहीं है।’
मैं अब अकेले रहूंगी
इसके अलावा को-कॉन्टेस्टेंट पामेला के साथ बातचीत में आकांक्षा ने कहा, ‘मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी, मैं 24 साल की थी।’ इस पर पामेला ने कहा, ‘तुम अभी भी जवान हो, तुम्हें कोई मिल जाएगा।’
आकांक्षा ने जवाब दिया, ‘मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि मैं अब इससे आगे बढ़ चुकी हूं। लेकिन अपनी जिंदगी में पहली बार मैं अकेले रहने वाली हूं। न अपने माता-पिता के साथ और न ही पति के साथ। मेरा अपना घर होगा और अब मैं अपनी जिंदगी अकेले जीऊंगी।’
मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं
बाद के एपिसोड्स में आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने 10 साल की शादी के बाद तलाक क्यों लिया। लॉकअप सीजन 2 में बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा, ‘जब हम शादी में थे, तब मुझे कभी भी मां बनने का एहसास नहीं हुआ। लेकिन मैं इसे समझने के लिए तैयार थी। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं। गौरव भी इस बात को समझते थे, लेकिन समय के साथ चीजें बदल गईं।’
इसे ही एसेक्सुअलिटी कहते हैं
हाल ही में आकांक्षा ने कहा कि तलाक के बाद वो दोबारा शादी नहीं करेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि अब वो न पुरुषों के साथ और न ही महिलाओं के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते में रहना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, ‘सेक्सुअलिटी समय के साथ बदलती रहती है। ये आपकी जिंदगी के फेज पर निर्भर करता है। अभी मेरा तलाक हो रहा है और मुझे अभी किसी के साथ भी रिलेशन नहीं चाहिए- न पुरुषों के साथ, न महिलाओं के साथ। ये मेरा एक अलग फेज है, जिसे एसेक्सुअलिटी कहा जाता है।’
ये भी पढ़ें- Aamir Khan on Love Jihad: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 2016 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ी टीवी की पॉपुलर कपल्स में से एक मानी जाती थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलक दिखाती रहती थी।