फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ajay devgn maidaan director Amit Sharma reveals Keerthy Suresh replaced with Priyamani due to her weight loss

Maidaan: प्रिया मणि को इस वजह से मिला ‘मैदान’ में मौका, निर्देशक अमित शर्मा ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sat, 23 Mar 2024 11:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 23 Mar 2024 11:13 PM IST
सार

कीर्ति सुरेश फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह प्रिया मणि को ले लिया गया।

विज्ञापन
ajay devgn maidaan director Amit Sharma reveals Keerthy Suresh replaced with Priyamani due to her weight loss
कीर्ति सुरेश-प्रिया मणि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मैदान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माताओं ने आज इसकी रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रिया मणि मुख्य भूमिका में हैं। अब प्रिया मणि की भूमिका को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

इस वजह से कीर्ति सुरेश को किया गया रिप्लेस
दरअसल, फिल्म में कीर्ति सुरेश अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह प्रियामणि को ले लिया गया। हाल ही में एक दिए एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा ने इस बदलाव के पीछे की वजह का खुलासा किया। अमित शर्मा ने कहा कहा कि अब्दुल रहीमी की पत्नी की भूमिका के बारे में मेरे मन में एक निश्चित विचार था और मैं चाहता था कि मुख्य भूमिका उसी तरह दिखे, लेकिन उस दौरान कीर्ति का वजन काफी कम हो गया और इसी वजह से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।
Actor Turn Director: निर्देशक बने कलाकारों में अब तक माधवन रहे नंबर वन, रणदीप, कुणाल समेत बाकी का रहा ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी पर आधारित फिल्म
वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है।
Toxic: करीना, साई पल्ल्वी, श्रुति या कियारा...कौन बनेंगी 'टॉक्सिक' में यश का सहारा? निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Partha Sarathi Deb Death: मशहूर बंगाली अभिनेता पार्थ सारथी देब का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed