फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aishwarya thakare replaces babil khan in hindi remake of baby after controversy as per reports

Babil Khan: 'निशानची' से डेब्यू करने जा रहे ऐश्वर्य ने ली बाबिल खान की जगह ? फिल्म के निर्देशक ने दिया ये बयान

Wed, 06 Aug 2025 07:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 06 Aug 2025 07:23 PM IST
सार

Aishwarya Thackeray Replaces Babil Khan: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' से डेब्यू करने जा रहे शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे को एक और फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
aishwarya thakare replaces babil khan in hindi remake of baby after controversy as per reports
बाबिल खान और ऐश्वर्य ठाकरे - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड में नए चेहरों का आना कोई नई बात नहीं, लेकिन अगर किसी की पहली फिल्म रिलीज भी न हुई हो और वो एक और बड़ी फिल्म साइन कर ले, तो जाहिर है कि वो चेहरा खास है। हालांकि अभी इसे लेकर सिर्फ एक बज बना हुआ है कि ऐश्वर्य ठाकरे, जो जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। खास बात ये है कि वो फिल्म की इसलिए चर्चाओं में हैं क्योंकि उसमें पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को कास्ट किया गया था।
विज्ञापन


फिल्म में नजर आएंगे ऐश्वर्य ठाकरे?
सबसे पहले बता देते हैं कि जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वो है तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘बेबी’ का हिंदी रीमेक। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है कि इसमें अब बाबिल खान की जगह ऐश्वर्य ठाकरे को कास्ट कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sangram Singh: ‘सलमान खान ने मेरे स्ट्रगल का जिक्र किया वो टर्निंग प्वाइंट था’, एक्टिंग जर्नी पर बोले संग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक साई राजेश इस मामले में टिप्पणी करने से बचते रहे और कहा कि जब सही समय आएगा तब कास्ट की घोषणा की जाएगी। निर्देशक के मुताबिक अभी फिल्म की कास्ट को फाइनल ही नहीं किया गया है। 

aishwarya thakare replaces babil khan in hindi remake of baby after controversy as per reports
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
बाबिल खान ने क्यों छोड़ी फिल्म?
फिल्म ‘बेबी’ के हिंदी रीमेक की घोषणा के समय खबरें थीं कि बाबिल खान इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके फैंस इस खबर से काफी उत्साहित थे। लेकिन अचानक यह खबर आई कि बाबिल अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे की वजह एक इमोशनल वायरल वीडियो को बताया गया, जिसमें बाबिल ने अपने संघर्ष और मानसिक स्थिति को लेकर बात की थी। इस वीडियो के बाद उनकी निर्देशक के साथ बातचीत बिगड़ गई और दोनों के बीच प्रोफेशनल असहमति की बात सामने आई।

aishwarya thakare replaces babil khan in hindi remake of baby after controversy as per reports
इरफान के बेटे बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
एक्टिंग से फिलहाल ब्रेक पर हैं बाबिल?
बाबिल खान की अब तक की फिल्में जैसे 'काला' और 'द रेलवे मैन' में उन्हें सराहना जरूर मिली है, लेकिन वह अभी भी अपनी पहचान को पुख्ता करने की कोशिश में हैं। ऐसे में किसी चर्चित फिल्म से बाहर होना उनके करियर के लिए झटका माना जा सकता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि बाबिल एक छोटे ब्रेक पर हैं और जल्द ही किसी नई फिल्म के साथ वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed