{"_id":"66c1ca53f7d230259e07bff9","slug":"aishwarya-rai-bachchan-and-salman-khan-was-perform-brother-sister-role-in-josh-movie-but-cast-changed-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Josh: इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाने वाले थे सलमान, आमिर भी बनने वाले थे हिस्सा, पर बदली कास्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Josh: इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाने वाले थे सलमान, आमिर भी बनने वाले थे हिस्सा, पर बदली कास्ट
Sun, 18 Aug 2024 03:50 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साक्षात्कार में बताया था कि जोश फिल्म में सलमान खान उनके भाई का किरदार निभा सकते थे। अभिनेत्री ने भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम ना कर पाने की वजह भी बताई।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
विस्तार
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री अपनी अदाकारी और खूबसूरती के चलते लाखों लोगों की पसंदीदा हैं। उन्होंने ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े खान (शाहरुख और सलमान) के साथ भी काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय में ऐश्वर्या और सलमान के हाई-प्रोफाइल रिश्ते की अफवाह थी। वहीं, ‘जोश’ फिल्म में दोनों भाई-बहन के रूप में एक साथ स्क्रीन पर आ सकते थे।
बदलते रहे कलाकार
साल 2000 में मंसूर खान निर्देशित फिल्म ‘जोश’ में ऐश्वर्या ने चंद्रचूड़ सिंह के साथ अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान उनके भाई की भूमिका थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने एक पुराने साक्षात्कार में साझा किया था कि शुरू में सलमान और आमिर खान को मुख्य भूमिकाओं में लेने की योजना थी, इसलिए अलग-अलग समय पर कलाकारों में बदलाव होता रहा। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कह दिया था।
Arshad Warsi: अरशद वारसी ने की 'कल्कि 2898 एडी' की आलोचना, फिल्म में प्रभास को बताया जोकर
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी का बनने वाली थी हिस्सा
कुछ सालों बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय के एक साथ स्क्रीन पर आने की संभावना फिर से संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में सामने आई। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक ने इस ड्रामा में पुनर्मिलन की कल्पना की थी, जिसमें सलमान बाजीराव और ऐश्वर्या मस्तानी के रूप में नजर आ सकती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या ने ‘कॉफी विद करण’ में कहा, ‘संजय लीला भंसाली ने हमें काम करते हुए देखा था, क्योंकि उन्होंने जिन कलाकारों को देखा था, वह फिल्म के लिए आदर्श थे। लेकिन परिस्थितिवश, मैं उस तरह की टीम के साथ काम नहीं कर सकती थी, जिसे वह देख रहे थें।’
सलमान के साथ नहीं करना चाहती थीं काम!
जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने मस्तानी की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन वह सलमान के साथ बाजीराव के रूप में काम करने की कल्पना नहीं कर सकती थीं। हालांकि, अफवाहों ने एक अलग ही मोड़ ले लिया, जिसमें दावा किया गया कि ऐश्वर्या ने परियोजना से बाहर निकलने का फैसला किया है। उसी साक्षात्कार में अभिनेत्री ने स्पष्ट किया, ‘ठीक है, मैं मस्तानी का किरदार निभाने के लिए तैयार थी, लेकिन उस बाजीराव के साथ नहीं, जो उनके दिमाग में था।’
'स्त्री' की शूटिंग पर बढ़िया माहौल बनाने के लिए किया जाता था ये काम