फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aisha Ahmed daughter of pk fame actress Rukhsar Rehman know about his career profession and all details

Aisha Ahmed: आठ महीने की जिस बच्ची को लेकर भागी थीं रुखसार, आज वही है हीरोइन; 'तुम बिन 2' से किया था डेब्यू

Mon, 19 May 2025 05:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 19 May 2025 05:35 PM IST
सार

Rukhsar Rehman Daughter: अभिनेत्री रुखसार रहमान जिस आठ महीने की बेटी को लेकर आधी रात अपने पति के घर से निकली थीं। वह आज एक अभिनेत्री बन चुकी हैं। जानते हैं रुखसार की बेटी और एक्ट्रेस आयशा अहमद के बारे में…

विज्ञापन
Aisha Ahmed daughter of pk fame actress Rukhsar Rehman know about his career profession and all details
आयशा अहमद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री रुखसार रहमान ने अभिनय की दुनिया में आने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना किया। परिवार का विरोध झेलने के बाद भी वह अंत में एक्टिंग की दुनिया में आईं और अपनी पहचान बनाई। रुखसार अपने पिता के घर से अपनी आठ महीने की बच्ची को लेकर रात में पिता के घर वापस लौट आई थीं। कुछ वर्षों बाद उसी बच्ची के भविष्य के लिए उसे अपने माता-पिता के पास छोड़कर मुंबई आ गईं।

विज्ञापन

 क्या आपको पता है जिस आठ महीने की बच्ची को लेकर रुखसार अपने पति के घर से निकली थीं, वह भी एक अभिनेत्री हैं। जानते हैं रुखसार रहमान की बेटी आयशा अहमद के बारे में…
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Rukhsar Rehman: आठ महीने की बच्ची लेकर घर से भागीं, जानिए कौन हैं रुखसार रहमान; ‘पीके’ में निभाया था अहम रोल

विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं आयशा
आयशा अहमद ने साल 2016 में ‘तुम बिन 2’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘3 स्टोरीज’ में काम किया। वह राधिका मदान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘कच्चे लिम्बू’ में भी नजर आईं।




वेब सीरीज में भी किया है काम
इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में भी अदाकारी की। वह ‘एडल्टिंग’, ‘माइनस वन’ और ‘बॉलकनी बडीज’ में भी नजर आ चुकी हैं।


सौतेले पिता ने एक्टिंग के लिए किया प्रोत्साहित
शुरुआती दौर में आयशा की एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उनके सौतेले पिता यानी फिल्ममेकर फारुख कबीर ने उन्हें एक्टिंग वर्कशॉप लेने की सलाह दी थी। यह वर्कशॉप करने के बाद आयशा को काफी मजा आया और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने की ठान ली। आज वह ओटीटी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।


डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं आयशा
आयशा आज भले ही एक कामयाब अभिनेत्री हैं, लेकि एक समय ऐसा भी था, जब वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। अपने पेरेंट्स के तलाक के बाद वह अपनी नानी के घर रहीं। नानी के निधन के बाद उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल में आयशा को काफी बुली किया जाता था। इसका असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ा और वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed