{"_id":"66b9a7858cc0198a9e0b5caa","slug":"after-winning-splitsvilla-x5-jashwanth-bopanna-said-we-silenced-critics-akriti-said-it-was-a-challenging-task-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Splitsvilla X5: शो जीतने के बाद जशवंत बोले- आलोचकों को चुप करा दिया, आकृति बोलीं- जीतना चुनौतीभरा काम था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Splitsvilla X5: शो जीतने के बाद जशवंत बोले- आलोचकों को चुप करा दिया, आकृति बोलीं- जीतना चुनौतीभरा काम था
Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
सार
'स्प्लिट्सविला एक्स5' का विजेता बनने के बाद जशवंत बोपन्ना काफी रोमांचित हैं। जशवंत का कहना है कि उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है।
विज्ञापन
जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mtvsplitsvilla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'स्प्लिट्सविला एक्स5' के विजेता का एलान हो गया है। जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी ने इस सीजन में बाजी मार ली है। उन्होंने हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव को हराकर ग्रैंड फिनाले जीता। 'स्प्लिट्सविला' एक मशहूर डेटिंग रियलिटी टीवी शो है, जिसे युवा काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
'स्प्लिट्सविला एक्स5' के विजेताओं की घोषणा करते हुए शो के निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि देवियों और सज्जनों, हम अपनी प्यारी जोड़ी और स्प्लिट्सविला के इस सीजन के विजेता- जश्कृति को पेश कर रहे हैं। मालूम हो कि जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी को एक जश्कृति बुलाया जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
हमने आलोचना करने वालों का मुंह बंद करा दिया: जशवंत
'स्प्लिट्सविला एक्स5' का विजेता बनने के बाद जशवंत बोपन्ना का कहना है कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। वो शो जीतने को अपने लिए गर्व की बात मानते हैं और खिताब को अपने नाम करकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। जशवंत ने दर्शकों से मिले समर्थन के लिए उनका धन्यवाद भी दिया और कहा कि आकृति और उन्होंने आलोचना करने वाले लोगों की जबान बंद कर दी है।
Olympics Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में टॉम क्रूज का दिखा जलवा, जबर्दस्त स्टंट देख सभी हैरान
शो में दमदार प्रतिभागियों से जीतना चुनौतीभरा काम था: आकृति
शो जीतने के बाद आकृति नेगी इतनी ज्यादा उत्साहित हैं कि वो अपनी खुशी का इजहार तक नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने शो में अपनी यात्रा को भावनाओं का एक रोलरकोस्टर करार दिया। इंडिया टुडे से बात करते हुए आकृति ने कहा कि शो में कई दमदार प्रतिभागी थे और उनसे जीतना चुनौतीभरा काम था। आकृति अपनी और जशवंत की इस जीत को खास मानती हैं।
Stree 2 Advance Booking Day 1: 'स्री 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए लाखों, 'टाइगर 3'-'ब्रह्मास्त्र' को पछाड़ा