फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Srikanth Actor Rajkummar Rao appear in Romantic film with Wamiqa Gabbi in Dinesh Vijan next project

RajKummar Rao Romantic Movie: प्रेम कहानी में रोमांस करते नजर आएंगे राजकुमार, इस अभिनेत्री संग लड़ाएंगे इश्क

Mon, 08 Apr 2024 01:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Apr 2024 01:44 PM IST
सार

राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म श्रीकांत को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बायोपिक के बाद अभिनेता जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। यह पूरी तरह से एक प्रेम कहानी होगी।

विज्ञापन
After Srikanth Actor Rajkummar Rao appear in Romantic film with Wamiqa Gabbi in Dinesh Vijan next project
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। अभिनेता लगातार अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। राजकुमार राव जल्द ही निर्देशन तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक में नजर आएंगे। 'श्रीकांत' के बाद अभिनेता एक प्रेम कहानी में अभिनेत्री संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म श्रीकांत
फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' में दिखाई देंगे। उद्योगपति 'श्रीकांत बोला' ने नेत्रहीनता को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। यह फिल्म उनके प्रेरणादायक सफर पर आधारित है। यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की ट्रेलर रिलीज किया गया था, जोकि फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म में उद्योगपति 'श्रीकांत बोला' की रियल लाइफ की पूरी कहानी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन


राजकुमार के हाथ लगी रोमांटिक फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव जल्द ही निर्देशक दिनेश विजान की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का में नजर आएंगे। इस फिल्म को मैडॉक कंपनी के तले बनाया जाएगा। इस फिल्म में राजकुमार राव अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। खबर है कि यह फिल्म पूरी तरह से एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। यह कहानी एक छोटे शहर की अनोखी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो एक असामान्य परिस्थिति में फंसे एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar: जिस किराये के घर में अक्षय ने गुजारा अपना बचपन, अब बनाना चाहते हैं उसके मालिक, वजह कर देगी हैरान

राजकुमार राव की आने वाली फिल्में
इस साल राजकुमार राव की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही है। 'श्रीकांत', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'स्त्री 2' और वेब सीरीज 'गंस एंड गुलाब' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। बहरहाल, फैंस को राजकुमार राव की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि वह अपनी हर एक फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर एक फिल्म को बेहद पसंद भी करते हैं।
Akshay Crazy Fan: अक्षय कुमार का एक क्रेजी फैन, ब्लेड से अभिनेता की काटी थी कलाई, नाखूनों के बीच फंसी थी ब्लेड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed