फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan first look from King goes viral

Suhana Khan: शाहरुख के बाद 'किंग' के सेट से सुहाना खान का पहला लुक आया सामने? वायरल हो रही तस्वीर

Mon, 08 Sep 2025 09:25 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 09:25 AM IST
सार

Suhana Khan King Look: सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर फिल्म 'किंग' में सुहाना खान का लुक है।

विज्ञापन
After Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan first look from King goes viral
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि यह तस्वीर सुहाना खान की है। तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही है। फैंस कह रहे हैं कि यह सुहाना खान का 'किंग' का लुक है।
विज्ञापन

'किंग' के सेट पर दिखीं सुहाना
माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है वह पोलैंड में हो रही 'किंग' की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही है। फैंस का दावा है कि यह लड़की सुहाना खान है। वायरल हो रही तस्वीर बहुत साफ नहीं है। यह बहुत दूर से ली गई है। लड़की ने डेनिम जींस और सफेद स्वेटर पहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान का लुक हुआ था वायरल
हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि तस्वीर में दिख रही लड़की सुहाना खान ही हैं। हाल ही में सुहाना खान को पोलैंड के वारसॉ में एक रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया था। यहां शाहरुख खान ने वीकएंड पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसी जगह से शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का लुक वायरल हुआ था।

विज्ञापन

करण जौहर ने की सुहाना की तारीफ
सुहाना खान सबसे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आईं थीं। अब वह अपने पिता के साथ 'किंग' का हिस्सा होंगी। बताया जाता है कि फिल्म में सुहाना का अहम किरदार होगा।
हाल ही में करण जौहर ने सुहाना खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था 'मुझे लगता है कि लोग सुहाना खान को देखेंगे और पसंद करेंगे। मैंने उन्हें एक छात्र के रूप में देखा है। मैंने उनके काम को देखा है। मुझे लगता है लोग उनके अंदर के कलाकार को पहचानेंगे।'

फिल्म के बारे में
फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed