Samay Raina: IGL कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने की कमबैक की घोषणा, पांच जून से शुरू करेंगे यूरोप और यूके टूर
पिछले कुछ महीने स्टैंडअप कॉमेडी समय रैना के लिए मुश्किलों से भर रहे। इंडियाज गॉट लैटेंट की कंट्रोवर्सी के बाद उनका कोई कॉमेडी शो नहीं हुआ। जल्द ही समय रैना अपना यूरोप, यूके टूर शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बार फैंस के भी खूब रिएक्शन मिले।
विस्तार
मंगलवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपने नए कॉमेडी टूर की जानकारी फैंस को दी। समय रैना का यूरोप, यूके कॉमेडी टूर 5 जून से लेकर 20 जुलाई तक चलेगा। इस जानकारी के साथ रैना ने एक वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो पर चंद घंटों में लाखों में व्यूज आ चुके हैं। साथ ही समय रैना के फैंस ने भर-भर कर कमेंट्स भी किए हैं।
चंद घंटों में मिले इतने व्यूज-रिएक्शन
समय रैना ने जो वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उस पर चार घंटे में 12 लाख लाइक्स और 1 करोड़ 30 लाख व्यूज आए हैं। साथ ही फैंस ने समय रैना के इस कमबैक को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘समय का कमबैक होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं तुम्हारे कमबैक से काफी खुश हूं।’ वहीं एक और यूजर लिखता है, ‘अब इंडियाज गॉट लैटेंट’ का कमबैक भी करा दो।’ इसी तरह के कई फैंस ने समय रैना के नए कॉमेडी टूर को लेकर किया।
विज्ञापन विज्ञापन
समय रैना ने भी फैंस को इतने बढ़िया रेस्पॉन्स के लिए शुक्रिया कहा। वह लिखते हैं, ‘मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बेहतरीन कॉमेडी के लिए बना है, आपसे कॉमेडी टूर पर मिलते हैं।’ आगे वह बताते हैं कि उनकी टिकटिंग वेबसाइट क्रैश हो गई और कुछ समय बाद ठीक हो जाएगी।
क्या थी इंडियाज गॉट लैटेंट की कंट्रोवर्सी
समय रैना यूट्यूब पर एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को चलाते थे, इसके होस्ट थे। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल हुए, जिसने माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया, अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। समय, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट ने भी इन्हें फटकार लगाई है। इस विवाद के कारण ही समय रैना के कॉमेडी टूर, शो भी कुछ वक्त के लिए टल गए।