फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Akshay Kumar Production House Lawyer Warns Of legal action paresh rawal close source claims actor left t

Hera Pheri 3: 'परेश रावल ने बहुत पहले छोड़ दी थी फिल्म', अक्षय के वकील की चेतावनी के बाद करीबी सूत्र का दावा

Fri, 23 May 2025 05:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 23 May 2025 05:02 PM IST
सार

Paresh Rawal: परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने के बाद अब विवाद गहराता जा रहा है। अक्षय कुमार की वकील की तरफ से इस पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी के बाद अब एक्टर के करीबी सूत्र ने बड़ा दावा किया है। 

विज्ञापन
After Akshay Kumar Production House Lawyer Warns Of legal action paresh rawal close source claims actor left t
Hera Pheri - फोटो : एक्स- @moviestalkhindi

विस्तार

कॉमेडी फिल्मों की बेहतरीन फ्रेंचाइजी मानी जाने वाली ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर अब लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी की वकील की ओर से कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब परेश रावल के करीबी सूत्र ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

‘परेश रावल ने बहुत पहले ही छोड़ी फिल्म’
एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि परेश रावल ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महीनों पहले ही खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। उनके मुताबिक, ‘फिल्म की वास्तविक शूटिंग तो दूर, अभी सिर्फ प्रोमो शूट ही हुआ था। ऐसे में यह कहना कि उन्होंने बीच में फिल्म छोड़ी, पूरी तरह से गलत है।’ उनका दावा है कि फिल्म के सेट तैयार भी नहीं हुए थे जब उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के वकील ने परेश रावल को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, बोलीं- करोड़ों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार की टीम ने भेजा नोटिस
इस घटनाक्रम के बाद अक्षय कुमार की टीम ने परेश रावल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रोडक्शन टीम का कहना है कि परेश रावल ने कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी और इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए गए थे। अचानक एक दिन उनका एक नोटिस आया जिसमें उन्होंने फिल्म से खुद को अलग करने की सूचना दी, जिससे पूरी टीम हैरान रह गई।

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की वकील ने मीडिया को जानकारी दी कि इस कदम से फिल्म को आर्थिक नुकसान हुआ है और यह एक ‘विश्वासघात’ जैसा है। उन्होंने संकेत दिए कि अगर बात नहीं सुलझी, तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

After Akshay Kumar Production House Lawyer Warns Of legal action paresh rawal close source claims actor left t
हेरा फेरी - फोटो : एक्स- @moviestalkhindi

परेश रावल के करीबी सूत्र की प्रतिक्रिया
परेश रावल के करीबी सूत्र ने बयान में साफ कहा है कि एक्टर को ‘गैरपेशेवर’ कहना उनके चार दशकों के करियर का अपमान है। उन्होंने कहा कि वो अपने करियर में हमेशा अनुशासन और ईमानदारी से काम करते आए हैं और हर विवाद से दूर रहते हैं। सूत्र का दावा है कि वो किसी भी प्रकार की नकारात्मकता में यकीन नहीं रखते।

'बाबूराव' के बिना ‘हेरा फेरी’?
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी में परेश रावल का किरदार बाबूराव गणपत राव आप्टे, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक रहा है। अब जब तीसरे भाग से बाबूराव नदारद रहेंगे, तो दर्शकों को झटका लगना लाजमी है। फिल्म के बाकी दो मुख्य कलाकार- अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी फिल्म से जुड़े हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed