Sara Ali Khan: फिल्म प्रमोशन दौरान इस हादसे का शिकार हुईं सारा अली खान, वीडियो साझा कर दिया अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सारा अली खान की आगामी फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर सोमवार को फिल्म मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है। एक गुमनाम नायिका की अनकही कहानी में अभिनेत्री सारा अली खान का दमदार अवतार नजर आ रहा है। मौजूदा समय में वह इन मूवीज के प्रमोशन में जुटे हुई हैं। इस बीच सारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि इन फिल्मों के दौरान अदाकारा एक हादसे का शिकार हो गई हैं।
हादसे का शिकार हुईं सारा
सारा अली खान इस समय अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिनमें ऐ वतन मेरे वतन और मर्डर मुबारक शामिल है। अभिनेत्री ने इन फिल्मों के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री एक हादसे का भी शिकार हो गई है, जिसकी वजह से उनका पेट बुरी तरह से जल गया है। अभिनेत्री एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी है।
वीडियो साझा कर दी जानकारी
हाल ही में, सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सारा अपने चुलबुले अंदाज में दर्शकों को नमस्ते करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री ने साझा किया कि दो फिल्मों का एक साथ प्रमोशन करने की वजह से वे हादसे का शिकार हो गईं। अभिनेत्री ने अपना पेट बुरी तरह जला दिया था। सारा की इस वीडियो पर उनके फैंस चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो में सारा ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह हादसा उनके साथ कैसे हुआ है।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्डर मुबारक 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर और ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होंगी। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर ने दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी थी और अब फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
March 2024 Movie Calendar: ‘बस्तर’ और ‘योद्धा’ के नाक में दम करने आ रहा ‘कुंगफू पांडा’, और आखिरी शुक्रवार को..