फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aditya sarpotdar exclusive interview on munjya 2 abhay varma sharvari wagh pratibha ranta

'मुंज्या 2' में 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा की एंट्री? डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 29 Oct 2025 02:23 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:23 PM IST
सार

 Aditya Sarpotdar Exclusive Interview: फिल्म 'थामा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत करते हुए आने वाली फिल्म मुंज्या के सीक्वल पर बात की है। 

विज्ञापन
aditya sarpotdar exclusive interview on munjya 2 abhay varma sharvari wagh pratibha ranta
आदित्य सरपोतदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2024 की सरप्राइज हिट 'मुंज्या' ने छोटे बजट और नए चेहरों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखाया था। अभय वर्मा और शारवरी वाघ स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाकर  मैडॉक फिल्म्स यूनिवर्स को नई ऊंचाई दी। अब इसका सीक्वल 'महा मुंज्या' डेवलपमेंट स्टेज में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, 'मुंज्या' के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने अमर उजाला से खास बातचीत में इस खबर को सिरे से खारिज किया।

विज्ञापन


'महा मुंज्या में उनका नाम सिर्फ अफवाह है'
आदित्य ने कहा, 'न प्रतिभा ने कुछ कहा है, न उनकी टीम ने और न हमने। इसमें कोई सच्चाई नहीं है, ये बस एक फैन थ्योरी है। शायद लोगों को लगा कि वो इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं क्योंकि उन्होंने 'लापता लेडीज' में शानदार काम किया है। मुझे भी जब ये खबर सुनी तो थोड़ा हंसी आई कि ये आया कहां से?'
विज्ञापन


आदित्य ने आगे बात करते हुए कहा, 'प्रतिभा बहुत टैलेंटेड और शानदार एक्ट्रेस हैं। मैं खुद मानता हूं कि वो इस तरह की फिल्मों में बिल्कुल फिट बैठेंगी। अगर आगे चलकर ऐसा कुछ होता है तो क्यों नहीं? लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। न कोई ऑफिशियल बातचीत हुई है, न कोई कन्फर्मेशन आया है। ये सिर्फ सोशल मीडिया की हवा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ब्राजील की गलियों से हॉलीवुड के पर्दों तक, इन फिल्मों-सीरीज में दिखीं ड्रग माफिया की कहाानी

अभय वर्मा और शारवरी वाघ की होगी वापसी 
जब आदित्य सरपोतदार से पूछा गया कि क्या सीक्वल में 'मुंज्या' के लीड कलाकार अभय वर्मा और शारवरी वाघ फिर नजर आएंगे तो उन्होंने तुरंत कहा, 'अभय और शारवरी 100 प्रतिशत लौट रहे हैं। उनके किरदार वहीं से आगे बढ़ेंगे, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। लेकिन इनके साथ और कौन जुड़ता है, ये अभी बताना जल्दबाजी होगी। जब वक्त आएगा, सब कुछ साफ हो जाएगा।'

aditya sarpotdar exclusive interview on munjya 2 abhay varma sharvari wagh pratibha ranta
मुंज्या मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
'मुंज्या 2 इसलिए बन रही है क्योंकि ऑडियंस इंटरेस्टेड हैं'
सीक्वल पर बात करते हुए आदित्य ने कहा, 'ये साफ दिखाता है कि लोग इस यूनिवर्स में इंटरेस्टेड हैं और उन्होंने 'मुंज्या' के साथ एक इमोशनल इन्वेस्टमेंट बनाया है। जब हमने पहली फिल्म बनाई थी, तब सीक्वल का कोई प्लान नहीं था। लेकिन फिल्म के हिट होने के बाद भरोसा मिला कि इस कहानी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर फिल्म नहीं चलती तो पार्ट टू बनाने का कोई मतलब नहीं होता। लेकिन जब दर्शक खुद पूछने लगें कि आगे क्या होगा, तब समझ आता है कि आपने कुछ सही किया है।'

'महा मुंज्या' का पैमाना और बड़ा होगा
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'अब 'महा मुंज्या' के साथ हम उस यूनिवर्स को और बड़ा करने जा रहे हैं। बहुत सारी प्लानिंग चल रही है, कई एक्साइटिंग चीजें तैयार हो रही हैं। हम चाहते हैं कि ये फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस बने। जैसे पहली फिल्म के एंड में हमने एक प्रॉमिस छोड़ा था, वैसे ही अब 'महा मुंज्या' उस प्रॉमिस को पूरा करेगी। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां 'मुंज्या' खत्म हुई थी, लेकिन इस बार पैमाना और बड़ा होगा, दुनिया और गहरी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed