फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adhyayan Suman Exclusive Know The Journey Of His New Song Kya Se Kya

Adhyayan Suman: कभी अपने पहले प्यार का इजहार नहीं कर पाए अध्ययन सुमन, अब याद में बना डाला गाना

Sun, 08 Jun 2025 02:37 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

Adhyayan Suman New Song: अभिनेता अध्ययन सुमन अब एक्टर से डायरेक्टर बन गए हैं। जानिए कैसे अध्ययन ने की अपने नए गाने की शुरूआत।

विज्ञापन
Adhyayan Suman Exclusive Know The Journey Of His New Song Kya Se Kya
अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम-@adhyayansuman

विस्तार

‘राज 2’, ‘इश्क क्लिक’ और ‘बेखुदी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अध्ययन सुमन अपनी नई म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना 'क्या से क्या' रिलीज हुआ है। इस गाने को अध्ययन ने खुद डायरेक्ट किया है और अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक रजिक मुजावर ने दिया है। अध्ययन का कहना है कि ये गाना उनके दिल के बहुत करीब है।

विज्ञापन

‘मेरी पहली मोहब्बत लंदन में हुई थी’
अध्ययन सुमन ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में बताया, ‘मेरी पहली मोहब्बत लंदन में हुई थी। उनका नाम था लौरा हॉट्स। मैं थिएटर ग्रुप में था और वो भी वहीं थीं। जब भी उन्हें देखता था, मेरे कान लाल हो जाते थे, मेरा दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था। लेकिन बात करने की हिम्मत कभी नहीं हुई।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'छह साल तक ये एहसास दिल में रहा, लेकिन इजहार कभी नहीं कर पाया। अब लगता है बहुत देर हो गई होगी, शायद उनकी शादी भी हो गई होगी। जब मैं एक्टिंग की दुनिया में आया, तब लौरा ने इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज किया कि वह मुझ पर गर्व करती है। लेकिन फिर भी मेरे अंदर इतना हौसला नहीं था कि मैं उसे बता सकूं कि मैं उससे कभी क्रश करता था। लेकिन उन लोगों के लिए जो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं, मैं कहूंगा कि ‘क्या से क्या’ गाना बजाओ और बोल डालो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ये गाना मेरी पहली मोहब्बत से जुड़ा है’
अध्ययन कहते हैं, ‘ये गाना मेरी पहली मोहब्बत की मासूमियत से जुड़ा हुआ है। जब पहली बार किसी को देखकर दिल धड़कता है, वही एहसास इसमें है।’

‘मैंने रजिक मुजावर की आवाज यूट्यूब पर सुनी थी’
अध्ययन ने बताया, ‘मैंने रजिक की आवाज पहली बार यूट्यूब पर सुनी थी और मुझे वो इतनी पसंद आई कि मैंने तुरंत उन्हें डायरेक्ट मैसेज किया। उनसे मिलने के लिए पुणे गया, उनके साथ मस्ती भी की और वादा किया कि एक दिन साथ काम करेंगे।’


‘पैसे नहीं थे, फिर भी दो गाने बनाए, बड़ा स्ट्रेस था’
‘दो साल पहले मैंने एक छोटा सा स्टूडियो शुरू किया था। उस वक्त बहुत आर्थिक दबाव था। एक-एक रुपये जोड़कर, अपनी लिमिट से ऊपर जाकर रिस्क लिया। मजाक में कहा था कि शायद किडनी बेचनी पड़े इन गानों के लिए। मतलब दिल से काम किया, हालात चाहे जैसे भी रहे हों।’

Trending Videos

Adhyayan Suman Exclusive Know The Journey Of His New Song Kya Se Kya
अध्ययन सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम-@adhyayansuman

‘यश जी ने मेरे गानों में सोल देखा’
‘जब गाने बनकर तैयार हुए तो पता नहीं था कहां रिलीज होंगे। उस वक्त यश जी (देसी तड़का म्यूजिक के ऑनर) ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि आपके गानों में सोल है। उन्होंने एल्बम के कई गाने रिलीज करने का भरोसा दिया।’

‘डायरेक्शन से इश्क हो गया है’
डायरेक्शन को लेकर अध्ययन ने कहा, ‘डायरेक्शन से मुझे एक अलग ही लगाव हो गया है। ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मैं खुद को बेहतर तरीके से समझ पा रहा हूं। कम बजट में अच्छा आउटपुट देना सीखा है। आगे चलकर फिल्म डायरेक्ट भी करना चाहता हूं और उसमें एक्टिंग भी।’

‘प्यार हो तो अच्छा है, नहीं हो तो भी चलेगा’
अध्ययन ने कहा, ‘प्यार अभी मेरी प्राथमिकता नहीं है। मेरी पहली प्राथमिकता है अपना काम और अपनी पहचान बनाना। प्यार हो तो अच्छा है, नहीं हो तो भी चलेगा। मैं मानता हूं कि प्यार ही वह ताकत है जिसने मुझे जिंदगी के हर मुश्किल दौर में संभाले रखा। चाहे वो परिवार का हो या दोस्तों का।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed