फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Shweta Tiwari Joined Rohit Shetty Cop Universe Know Details Here

Shweta Tiwari: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री, वेब सीरीज में निभाएंगी अहम किरदार

Tue, 19 Sep 2023 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:37 AM IST
सार

सोमवार को श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे थे। इन फोटोज के कैप्शन में श्वेता रोहित के आमगी प्रोजेक्ट में काम करने के संकेत देती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
Actress Shweta Tiwari Joined Rohit Shetty Cop Universe Know Details Here
श्वेता तिवारी, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में उनकी फिल्म सिंघम अगने की शूटिंग शुरू हुई है, जिसकी जानकारी खुद निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आनेे वाले हैं। वहीं, निर्देशक अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब इस कॉप यूनिवर्स में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

Rana Daggubati: 'दर्शकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे निर्माता', अभिनेता ने गिनाए JIO MAMI फिल्म फेस्टिवल के फायदे

विज्ञापन

श्वेता ने शेयर की तस्वीरें

सोमवार को श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे थे। इन फोटोज के कैप्शन में श्वेता रोहित के आमगी प्रोजेक्ट में काम करने के संकेत देती हुई दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। 
Parineeti -Raghav Wedding: जोर-शोर से चल रही है शादी की तैयारी, राघव चड्ढा के घर के बाहर का वीडियो आया सामने

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

रोहित शेट्टी की है पहली वेब सीरीज

बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स एक पुलिस थ्रिलर वेब सीरीज है। यह रोहित शेट्टी की डिजिटल स्पेस में पहली सीरीज होगी। इस शो की शूटिंग पिछले साल भारत के विभिन्न स्थानों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ की गई थी। सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। उनके साथ श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को दिवाली 2023 में अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की उम्मीद है।
Ridhi Dogra: सलमान खान नहीं इस शख्स की वजह से टाइगर 3 का हिस्सा बनीं रिद्धि डोगरा, अभिनेत्री ने खुद बताया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed